{"_id":"6ab19b4a734ed8b5c008b6a8","slug":"a-tree-fell-on-the-old-dhampur-toll-plaza-burying-several-vehicles-bijnor-news-c-27-1-bij1007-190859-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पुराना धामपुर चुंगी पर गिरा पेड़, कई वाहन दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पुराना धामपुर चुंगी पर गिरा पेड़, कई वाहन दबे
विज्ञापन
पुराना धामपुर की चुंगी पर गिरे पेड़ के नीचे दबी गाड़ी स्रोत संवाद
धामपुर। सोमवार शाम करीब 5:30 बजे धामपुर से कालागढ़ जाने वाले मार्ग पर पुराना धामपुर चुंगी के निकट एक विशाल पिलखन का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ के नीचे कई वाहन दबकर क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई है। पेड़ गिरने से हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने नगीना चौराहे से सभी वाहनों को डायवर्ट कर दिया है।
मौके पर मौजूद हरकिशन सैनी ने बताया कि अचानक पेड़ गिरने से करीब आधा दर्जन से अधिक वाहन दब गए। पंजाबी कॉलोनी निवासी सरदार जसप्रीत सिंह ने बताया कि उनका ड्राइवर दो बच्चों को ट्यूशन छोड़ने जा रहा था। उनकी कार दब गई। गनीमत रही कि चालक व बच्चे सुरक्षित हैं। कार क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि पेड़ गिरने से बिजली की लाइन टूट गई। विद्युत निगम के अधिकारियों को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई गई। पेड़ के गिरने के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ पड़े। सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि वन विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जल्दी पेड़ को हटाकर यातायात सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है।
एक पिकअप वाहन के चालक मोहम्मद तालिब ने बताया कि सोमवार की शाम वह शेरकोट से गाड़ी में चूना भरकर हरियाणा जा रहे थे। पुराना धामपुर की चुंगी पर पेड़ उनकी गाड़ी के ऊपर गिर गया। वह गाड़ी के अंदर फंस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पिकअप चालक को बाहर निकाला। नगीना निवासी अमन ने बताया कि वह अपने निजी वाहन से स्योहारा जा रहे थे। अचानक उनकी गाड़ी पर पेड़ गिर गया। गाड़ी पेड़ की शाखाओं के बीचोंबीच फंस गई। मौके पर मौजूद लोगों ने गाड़ियों में सवार लोगों को बाहर निकाला।