फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A treatment plant will be built at a cost of Rs 70 lakh on the pond located near the private bus stand.

Bijnor News: प्राइवेट बस स्टैंड के पास स्थित तालाब पर 70 लाख से बनेगा ट्रीटमेंट प्लांट

Sat, 09 May 2026 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
A treatment plant will be built at a cost of Rs 70 lakh on the pond located near the private bus stand.
धामपुर। प्राइवेट बस स्टैंड के निकट तालाब पर करीब 70 लाख रुपये की लागत से प्रदूषित गंदे पानी को शुद्ध करने के लिए ट्रीटमेंट प्लांट लगेगा। इसके लिए पालिका ने प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए सरकार को भेजा है। इसके लग जाने से तालाब अमृत सरोवर के रूप में विकसित होगा। तालाब में पानी के शुद्ध होने पर लोग नौका विहार का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन

धामपुर नगर पालिका में प्राइवेट बस स्टैंड के पास कई हेक्टेयर क्षेत्रफल में तालाब स्थित है। करीब आठ साल पहले तालाब को अमृत सरोवर बनाने का प्रयास किया गया था। दो योजनाओं में 91 लाख रुपये सरकारी कोष से खर्च हुए लेकिन इसका कोई लाभ नहीं हुआ। तालाब बदहाल स्थिति में है। तालाब के चारों तरफ घूमना तो दूर सड़कों पर ऊंचे-ऊंचे झाड़-झंकार खड़े हैं। नगर के विकास कुमार, हरपाल सिंह, महावीर सिंह, डीडी सिंह, अनिल कुमार आदि का कहना है कि कई बार पालिका अधिकारियों को अवगत कराया। लेकिन कोई भी सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

नगर पालिका के ईओ रवि शंकर शुक्ला का कहना है कि तालाब को पहले से और अधिक सुंदर सरोवर बनाने के लिए पालिका की ओर से प्रयास किया जा रहा है। नगर के छोटे-छोटे नालों का जितना भी गंदा पानी तालाब में आ रहा है, उसे शुद्ध करने के लिए करीब 70 लाख की लागत से ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। ऐसा होने से तालाब का पानी शुद्ध रहेगा और लोग पर्यटन व नौका विहार का आनंद भी उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed