{"_id":"67af8e1e22d71dd5b1007504","slug":"a-temporary-wooden-bridge-is-being-built-on-the-kho-river-with-public-cooperation-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-142984-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: खो नदी पर जनसहयोग से बन रहा लकड़ी का अस्थायी पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: खो नदी पर जनसहयोग से बन रहा लकड़ी का अस्थायी पुल
Sat, 15 Feb 2025 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
धामपुर में नंदगांव के पास खो नदी पर शिव भक्तों के लिए लकड़ी का अस्थाई पुल का निर्माण करते ग्राम
धामपुर। महाशिवरात्रि पर शिव भक्तों की डगर को आसान बनाने के लिए जन सहयोग से क्षेत्र के गांव नंदगांव के पास खो नदी को पार करने के लिए करीब 100 मीटर लंबे लकड़ी के अस्थायी पुल का निर्माण शुरू हो गया है। इस पुल को ग्रामीणों द्वारा तीन दिन के भीतर बनाकर तैयार किया जाएगा। पुल के तैयार होने बाद 17 फरवरी को शिव भक्तों को समर्पित कर दिया जाएगा। इस पुल से नगीना से शेरकोट पहुंचने का रास्ता 28 किलोमीटर से कम होकर 18 किलोमीटर का रह जाएगा।
ब्लॉक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान ने बताया कि पुल के निर्माण पर 6-7 लाख रुपये का खर्च आता है। बताया कि बृहस्पतिवार को क्षेत्र के ग्राम प्रधान राजेश कुमार, पवन कुमार , हरज्ञान प्रजापति, नरेश कुमार , भूपेंद्र सिंह , नितेश कुमार, राम फूल सिंह, नितिन चौहान आदि गांवों के लोगों एवं प्रधानों ने अपनी टीम के साथ पुल का निर्माण करने का कार्य शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि 100 मीटर लंबे खो नदी के पुल को तीन दिन के भीतर पूरा लिया जाएगा।
एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि पिछले साल नदी में अधिक पानी आ जाने के कारण लकड़ी का स्थायी पुल बह गया था। विधायक प्रतिनिधि नीरज प्रताप सिंह, सभापति नवीन कुमार, मयंक कुमार चौहान, रविंद्र प्रधान आदि ने बताया कि पुल के बनने से शिव भक्तों का करीब 10 किलोमीटर रास्ता कम हो जाता है।यदि नगीना से शिवभक्त सीधे नैंसीवाला -खानूजट, करनावाला -नंदगांव और नाथाडोई होते हुए शेरकोट पहुंचते हैं तो यह रूट 28 किलोमीटर का होता है।