फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A teenager crossing the track wearing earphones was hit by a train and died

हादसा : इयरफोन लगाकर ट्रैक पार कर रहे किशोर की ट्रेन से कटकर मौत

Tue, 27 May 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 27 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
A teenager crossing the track wearing earphones was hit by a train and died
चांदपुर क्षेत्र के गांव मिर्जापुर बेला निवासी अरमान का फाइल फोटो
चांदपुर/धामपुर। गांव मिर्जापुर बेला के पास सोमवार को गढ़वाल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर 15 वर्षीय अरमान की मौत हो गई। अरमान के कानों में इयरफोन लगा था, जिसे ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी और हादसा हो गया।
विज्ञापन

गांव मिर्जापुर बेला निवासी अरमान पुत्र स्वर्गीय पप्पू अहमद मजदूरी करता था। चांदपुर धनौरा रेलवे ट्रैक पर गांव मिर्जापुर के पास किसी तरह दिल्ली से कोटद्वार जाने वाली गढ़वाल एक्सप्रेस ट्रेन से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अरमान ने कान में इयरफोन लगा रखी थी, जिससे ट्रेन के हॉर्न की आवाज सुनाई नहीं पड़ी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे शिवसेना जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह ने परिजनों को सांत्वना दी। अरमान के पिता का पहले ही निधन हो गया था। वह सात बहन भाई थे। एक बहन की शादी हो गई है। उसके भाई व मां भट्ठे पर मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

nमालगाड़ी की चपेट में आने से युवक घायल : धामपुर में रविवार देर रात स्योहारा थाना क्षेत्र के ग्राम रहटौली निवासी पुष्पेंद्र कुमार किसी काम से धामपुर आया था। जहां वह नहटौर रेलवे फाटक के निकट मालगाड़ी के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायल पुष्पेंद्र की बाइक रेलवे फाटक के निकट पेट्रोल पंप पर खड़ी मिली। युवक बाइक खड़ी करके रेलवे लाइन तक कैसे पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed