फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A supernatural sight was seen on the banks of Ganga as evening fell.

Bijnor News: शाम ढलते ही गंगा तट पर नजर आया आलौकिक नजारा

Sun, 26 Nov 2023 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
A supernatural sight was seen on the banks of Ganga as evening fell.
विदुर कुटी गंगा स्नान मेला
विज्ञापन

- पतितपावनी के तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, आज मुख्य स्नान
- चतुर्दशी पर पितरों की आत्मशांति के लिए गंगा में किया दीपदान
- पांच लाख लोगों के शाम तक मेले में पहुंचने का अनुमान लगाया गया
- एसपी ने पुलिस अफसरों के साथ किया मेले का निरीक्षण


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पतितपावनी मां गंगा के तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने स्नान-दान और पितरों की आत्मशांति के लिए दीपदान किया। गंगा में डूबकी लगाकर मंगल कामना की। तमाम लोगों ने अपने बच्चों के मुंडन संस्कार भी गंगा के तट पर कराए। दीपदान और गंगा आरती से मेले में आलौकिक नजारा बन गया। आज कार्तिक पूर्णिमा स्नान होगा।
विदुर कुटी के पास गंगा किनारे लगे मेले में तंबुओं का शहर पिछले चार दिनों से गुलजार है। रविवार को गंगा स्नान मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। पांच लाख लोगों के शाम तक मेले में पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। सूरज ढलते ही उन लोगों ने गंगा में दीपदान किया, जिनके परिवार में किसी परिजन की मृत्यु एक साल के अंतराल में हुई है। दीपदान कर मां गंगा की धारा में प्रसाद आदि भी अर्पित किया। गंगा आरती के वक्त भी हजारों लोगों ने आरती में हिस्सा लेकर मंगल कामना की।
विज्ञापन



पुलिस अफसरों ने मोटरबोट से की निगरानी
एसपी नीरज कुमार जादौन ने शनिवार की देर शाम मेले का निरीक्षण किया। रविवार की सुबह फिर से एसपी मेले में पहुंच गए। उनके संग एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, सीओ सिटी अनिल कुमार भी रहे। तीनों अफसरों ने मोटरबोट से निगरानी की। इसके साथ ही सुरक्षा इंतजामों को परखा। बता दें कि इस बार मेला थाने के साथ साथ सभी छह सेक्टरों में पुलिस चौकी बनाई गई है। गहरे जल की तरफ लोगों को नहीं जाने दिया जा रहा है। ट्रैक्टर और बाइकों से स्टंट करने वाले भी इस बार पुलिस इंतजामों के चलते गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीना बाजार में रही खरीदारों की भीड़
मीना बाजार में खरीदारों की भीड़ है। महिलाएं और युवतियां मीना बाजार में पहुंचकर कॉस्मेटिक और घर की अन्य जरूरतों का सामान खरीद रही हैं। उधर, चाट पकौड़ी और जलेबी की दुकानों पर भी खूब भीड़ उमड़ रही है।


फुटबॉल और कबड्डी खेल कर वक्त बिता रहे युवा
गंगा स्नान मेले में कोई आस्था में डूबा है तो कोई मस्ती में। युवा फुटबॉल और कबड्डी खेलते नजर आए। युवाओं की टोली गंगा के जल में देर तक नहाते हुए अठखेलियां भी करती नजर आई।


कार्तिक पूर्णिमा स्नान आज, पकेगी खिचड़ी
सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान होगा। मुख्य स्नान करने के लिए रविवार की शाम ही श्रद्धालु मेले में पहुंच गए थे। लाखों लोगों की भीड़ पिछले तीन दिनों से डेरा लगाकर मेले में मौजूद है। उधर, मुख्य स्नान के लिए विदुर कुटी मेले के साथ साथ बिजनौर बैराज, जलालपुर घाट, बालावाली और नांगल में भी इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed