{"_id":"680a7e2f5320a11a210afa32","slug":"a-statue-of-lord-shiva-was-found-while-digging-a-pit-bijnor-news-c-27-1-bij1007-148344-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गड्ढा खोदते समय निकली भगवान शिव की मूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गड्ढा खोदते समय निकली भगवान शिव की मूर्ति
Thu, 24 Apr 2025 11:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 24 Apr 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
नहटौर में वन विभाग कार्यालय के पीछे गड्ढा खोदने के दौरान निकली भगवान शिव की मूर्ति की पूजा अर्च
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहटौर। हिरन का शव दफनाने के लिए गड्ढा खोदते समय भगवान शिव की मूर्ति तथा सन् 1930 के तीन सिक्के मिले हैं। लोगों ने वहां पूजा पाठ शुरू कर दी। जिस स्थान पर मूर्ति मिली है, वह शत्रु संपत्ति बताई गई है। स्थानीय लोग यहां मंदिर निर्माण की मांग कर रहे हैं।
बृहस्पतिवार को गांव मच्छमार धनुपुरा में कुत्तों ने हिरन को घायल कर दिया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हिरन के शव को दफनाने के लिए वनकर्मी खानचंद चौकी के पीछे स्थित शत्रु संपत्ति में स्थित बाग में गड्ढा खोद रहे था। खोदाई के दौरान उसे भगवान शिव की धातु की मूर्ति दिखाई दी।
उसने आसपास के लोगों को बताया तो लोग मौके इकट्ठा हो गए तथा मूर्ति को बाहर निकाला। लोगों का दावा है कि धातु के तीन पुराने सिक्के भी मिले हैं। सूचना मिलने पर इंचार्ज तहसीलदार कपिल कुमार, एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सर्वम सिंह, डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह आदि पहुंचे।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार भूमि मौजा विशनपुरा का गाटा संख्या 59/2 है जो राजस्व अभिलेखों में बदरुल हसन खां पुत्र कमरुल हसन खां निवासी पाकिस्तान के नाम दर्ज है। स्थानीय लोग वहां मंदिर निर्माण की मांग कर रहे हैं। वहीं उच्चाधिकारियों ने जांच करने की बात कही है।