फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A school bus went out of control and fell into drain in Bijnor, 12 students were injured in accident

हादसा: 10 फिट गहरे नाले में गिरी स्कूल बस, बच्चों में बची चीख-पुकार, 12 छात्र-छात्राएं हुए घायल

Fri, 23 Feb 2024 01:39 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 23 Feb 2024 01:39 PM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर में शुक्रवार को एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर 10 फिट गहरे नाले में जा गिरी। घटना से बच्चों में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में करीब 12 छात्र-छात्राएं घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
A school bus went out of control and fell into drain in Bijnor, 12 students were injured in accident
बिजनौर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के स्योहारा में मुरादाबाद रोड स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल की छुट्टी के बाद स्कूल बस सीएचसी के सामने अनियंत्रित होकर दस फिट गहरे नाले में जा गिरी। इस घटना में करीब 12 बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए हैं। वहीं, बस नाले में गिरते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन


उधर, घटना को देख राहगीरों ने दौड़कर बच्चों को नाले से निकाला। इस दौरान फहाम (10) पुत्र नईम अहमद कक्षा तीन निवासी अलादीनपुर, मरियम (10) पुत्री वसीम अहमद कक्षा तीन निवासी हयातनगर, इकरा (9) पुत्री अजीम अहमद कक्षा तीन निवासी हयातनगर, इंसा (8) पुत्री महबूब अली कक्षा दो निवासी इस्लाम नगर सहित लगभग 12 बच्चे घायल हो गए। सभी को निजी चिकित्सक को दिखाने के बाद घर भेज दिया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: आखिर क्यों टूटा SP-RLD का गठबंधन? वजह बता गए अखिलेश, बोले- जब रालोद जीरो पर थी, उस वक्त हमने मिलाया था हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। सभी परिजन घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मशीन मंगा कर गाड़ी को नाले से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें: सनसनीखेज वारदात: सोनीपत के दो बच्चों की हत्या, बागपत में मिले शव, मां और उसके करीबी पर जताया जा रहा शक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed