{"_id":"607497198ebc3ed3802f9fdf","slug":"a-robbery-gang-caught-in-the-name-of-selling-cheap-gold-bijnor-news-mrt534216442","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एक शातिर गैंग का भंडाफोड़, पुलिस ने पांच को दबोचा, सस्ता सोना दिलाने का लालच देकर करते थे लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एक शातिर गैंग का भंडाफोड़, पुलिस ने पांच को दबोचा, सस्ता सोना दिलाने का लालच देकर करते थे लूट
Tue, 13 Apr 2021 03:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 03:48 PM IST
सार
बिजनौर में एक गैंग के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गैंग के सभी सदस्य बिजनौर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
बिजनौर में शातिर गैंग का भंडाफोड़
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बिजनौर में सस्ता सोना देने का लालच देकर हल्दौर के सराफ से पांच लाख रुपये लूटने की कोशिश करने वाले गैंग के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गैंग के सभी सदस्य बिजनौर के रहने वाले हैं और ये महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और गुजरात के पॉश इलाकों में बंद मकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात में भी शामिल थे। पुलिस से पूछताछ में इन तीनों राज्यों में हुई चोरी की कई वारदात का खुलासा हुआ है। पुलिस ने गैंग के सदस्यों के पास से चार तमंचे, चाकू व सात डिब्बों में पीली व सफेद धातु के 634 ग्राम वजन के आभूषण व स्कॉर्पियो कार बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस ने रविवार को नूरपुर-धामपुर मार्ग पर उत्सव गार्डन के सामने से सागर निवासी मोहल्ला खेड़ा हल्दौर, रिजवान निवासी फिरोजपुर नरोत्तम, अबरार निवासी मिलक मुकीमपुरा, नाजिम गांव दौलताबाद, सद्दाम निवासी गांव नसीरी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। कार्तिक निवासी बिसाठ, फकरू निवासी गांव हरियावाला व आकाश फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में लगी है।
विज्ञापन
एसपी डॉक्टर धर्मसिंह ने बताया कि इस संबंध में हल्दौर के मोहल्ला रईसान निवासी सुमित वर्मा ने थाना नूरपुर पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी दुकान के पास मयूर ज्वेलर्स पर काम करने वाले सागर ने उन्हें जमीन में दबा सोना सस्ते दामों पर खरीदवाने के लिए गांव बिसाठ निवासी कार्तिक से बात कराई। 25 हजार रुपये प्रति दस ग्राम की दर पर सोना देने की बात हुई। आठ अप्रैल को नूरपुर के पास धामपुर रोड पर पांच लाख रुपये लेकर बुलाया। सुमित अपने भाई अमित के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे, तभी स्कॉर्पियो में सवार होकर आए बदमाशों ने उनसे पांच लाख रुपये लूटने की कोशिश की। दोनों भाइयों के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए और बदमाश कार से फरार हो गए। सुमित वर्मा ने नूरपुर थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। नूरपुर पुलिस के साथ स्वाट व सर्विलांस टीम को भी गैंग को दबोचने के लिए लगाया गया था। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश अबरार और नाजिम हिस्ट्रीशटर है। उन्होंने गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषिणा की है।
विज्ञापन
सुनसान इलाकों में बुलाकर लूट लेते
एसपी के मुताबिक, गैंग सस्ते दामों में सोना, चांदी बेचने का झांसा देकर सोना चांदी खरीदने वालों को शिकार बनता था। ऐसे लोगों को सुनसान स्थानों पर बुलाकर उनसे लूट करते हैं। सुमित वर्मा को भी पांच लाख रुपये लेकर इस इरादे से ही बुलाया था। नाजिम की स्कॉर्पियो से घटना को अंजाम देने को आए थे।
यह भी पढ़ें: मेरठ में नामांकन प्रक्रिया जारी, चेकिंग के दौरान प्रत्याशी के पास मिला असलहा, पुलिस ने लिया हिरासत में
स्कॉर्पियो कार से दक्षिणी भारतीय राज्यों में जाकर करते थे चोरी
इस कार से गैंग ने गुजरात के सूरत आंध्र प्रदेश, मुंबई, तेलंगाना, बंगलूरू में पॉश कॉलोनी में रैकी करके ताला लगे मकानों के ताले तोड़कर सोने चांदी की ज्वेलरी व रुपये चोरी करते हैं। रैकी करने वाले लोग स्थानीय होते थे। दो माह पहले नाजिम, सद्दाम, रिजवान अपने साथी मुंबई के नाला सुपारा निवासी रहमत व अजय के साथ गुजरात के सूरत में प्रेसिडेंट कॉलोनी में नीलकमल के सामने रिद्दी- सिद्दी फ्लैट में चोरी की थी।
यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव: नामांकन के दौरान तीन प्रत्याशी मिले कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/