फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The nomination process is going on in Meerut and during checking the candidate has got the weapon

मेरठ में नामांकन प्रक्रिया जारी, चेकिंग के दौरान प्रत्याशी के पास मिला असलहा, पुलिस ने लिया हिरासत में

Tue, 13 Apr 2021 01:59 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 13 Apr 2021 01:59 PM IST
सार

मेरठ में आज से नामांकन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। उधर, चेकिंग के दौरान वार्ड-15 से प्रत्याशी के पास से असलहा बरामद किया गया। पुलिस ने प्रत्याशी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
The nomination process is going on in Meerut and during checking the candidate has got the weapon
पुलिस ने प्रत्याशी को हिरासत में लिया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के चुनाव के लिए मेरठ में आज से नामांकन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। मेरठ जिले के 12 ब्लॉक और जिला मुख्यालय पर नामांकन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। कलक्ट्रेट स्थित चार कार्यालयों में जिला पंचायत सदस्यों के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। जिसमें दोपहर दो बजे तक 120 नामांकन हो चुके हैं। उधर, चेकिंग के दौरान वार्ड-15 से प्रत्याशी के पास से असलहा बरामद किया गया। पुलिस ने प्रत्याशी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


बीजेपी से मीनाक्षी भराला सहित कई ने अपना नामांकन किया। वहीं, सपा के पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर और जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह के नेतृत्व में सपा समर्थित प्रत्याशी नामांकन के लिए पहुंचे। हालांकि, काफी भीड़ के कारण सीओ देवेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को बाहर भेज दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव: नामांकन के दौरान दो प्रत्याशी मिले कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, चेकिंग के दौरान वार्ड-15 से प्रत्याशी मीतन जाटव के पास से असलहा बरामद हुआ। जिसे तुरन्त पुलिस ने कब्जे में लिया। इसके अलावा बीजेपी जिलाध्यक्ष अनुज राठी की दारोगा के साथ प्रवेश को लेकर बहस हुई।

यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव: लापता हिस्ट्रीशीटरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तैयार किया ये बड़ा प्लान, एसएसपी बोले...

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed