{"_id":"5f5139c78ebc3e549c7b589b","slug":"a-report-has-also-been-filed-against-the-jail-staff-along-with-the-prisoners-bijnor-news-mrt499520499","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदियो के साथ जेल कर्मचारियों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदियो के साथ जेल कर्मचारियों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बिजनौर। अस्थायी जेल से फरारी के मामले में चारों बंदियों के अलावा ड्यूटी देने वाले जेल कर्मचारियों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जेल के प्रभारी तहसीलदार सदर धर्मेंद्र सिंह की ओर से शहर कोतवाल में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया कि बृहस्पतिवार को सबेरे अस्थायी जेल के 93 बंदियों को सकुशल खोला गया। जेल वार्डर हरकेश सिंह अपनी निर्धारित ड्यूटी पर आ रहे थे। उन्होंने देखा कि जेल के गेट के सामने एक व्यक्ति आम के पेड़ पर चढ़ा हुआ है। अस्थायी जेल पर तैनात पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो जेल वार्डर हरकेश सिंह ने उसे पहचान लिया। बाकी बंदियों की गिनती कराई गई तो तीन बंदी कम मिले। तीनों बंदी छत के दरवाजे का ताला कुंडा तोड़कर फरार हो गए। इस मामले में फरार चारों बंदी के अलावा ड्यूटी पर तैनात जेल कर्मचारियों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कितने कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। यह रिपोर्ट में नहीं खोला गया है। शहर कोतवाल रमेश चंद शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की है।
तो नही खुलती बंदियों के फरारी की पोल
बंदी जेल से सुबह साढ़े छह से सात बजे के बीच फरार हुए। अगर फरार संजू नहीं पकड़ा जाता तो बाकी फरार बंदियों के बारे में भी जल्द पता नहीं चलता। गनीमत रही की संजू को मौके से ही दबोच लिया गया। बंदियों की फरारी की सारी पोल खुल गई। इस मामले में जेल केेेे कर्मचारियों की भी खूब लापरवाही रही है। वे भी बंदियों पर ध्यान नहीं देते थे। अस्थायी जेल में सुरक्षा को लेकर पहले से सवाल उठ रहे थे। इसके बाद भी जेल के कर्मचारी सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं थे।