फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A procession of colors came out peacefully on the bride in Nagina

दुलहैंडी पर शातिपूर्वक निकला रंगो का जुलूस

Tue, 30 Mar 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
A procession of colors came out peacefully on the bride in Nagina
नगीना में रंग के जुलूस में नृत्य करते युवा। - फोटो : BIJNOR
नगीना में दुल्हेंडी पर शांतिपूर्वक निकला रंगों का जुलूस
विज्ञापन

नगीना। दुल्हेंडी के दिन निकलने वाले सूखे गुलाल व गीले रंग के जुलूस के शांतिपूर्ण ढंग से निकल जाने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
दुल्हेंडी के दिन सोमवार को होली रंग गुलाल समिति द्वारा मोहल्ला चौधरना स्थित देवता मंदिर से सूखे गुलाल का जुलूस सुबह करीब नौ बजे प्रारंभ हुआ। जुलूस नगर के मुख्य मार्ग स्टेशन रोड होते हुए रेलवे स्टेशन चौराहे पर करीब 11 बजे जाकर संपन्न हुआ। जुलूस के पंजाबी कॉलोनी पहुंचने पर रालोद के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद मुंशी रामपाल ने लोगों को गुलाल लगाकर गले लगाया।
जुलूस का नेतृत्व रंग गुलाल समिति के अध्यक्ष प्रमोद चौहान, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल, नगर अध्यक्ष नीरज विश्नोई, ब्राह्मण सभा नगीना के अध्यक्ष पंडित सचिन शर्मा, युवा भाजपा नेता शीतांशु अग्रवाल, केशव दीक्षित, विहिप नेता प्रदीप गर्ग, मोहित गोयल, दीपक अरोड़ा, सभासद गोपाल शर्मा कर रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे देवता मंदिर से बड़ा मंदिर मुक्तेश्वर नाथ कमेटी के तत्वाधान में गीले रंग का जुलूस प्रारंभ हुआ। डीजे व ढोल की थाप पर युवा होली के विभिन्न गीतों पर नृत्य करके चल रहे थे। जुलूस मुख्य मार्ग जामा मस्जिद के सामने, बाजार लुहारी सराय, स्टेशन रोड से होता हुआ रेलवे चौक पर जाकर शाम करीब 4 बजे संपन्न हो गया।
विज्ञापन

नरसिंह देवता का जुलूस धूमधाम से निकला
रविवार रात होली के दिन बाल प्रगतिशील समिति के तत्वाधान में परंपरागत भगवान नरसिंह देवता के जुलूस बड़े धूमधाम से निकला। जुलूस रात करीब आठ बजे नगर के अंतिम छोर स्थित प्राचीन सिद्ध ठ शिव देवता मंदिर से पूरे विधि-विधान के साथ प्रारंभ हुआ। नगर के मुख्य मार्ग स्टेशन रोड से होता हुआ रात्रि करीब 12 बजे रेलवे चौक पर जाकर संपन्न हुआ। जुलूस का नेतृत्व अध्यक्ष विमल प्रसाद जैन, प्रदीप जैन, मनोज गुप्ता, विजय शर्मा, सुभाष अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, लाला हरि गोपाल अग्रवाल, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल, सभासद गोपाल शर्मा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed