{"_id":"5f8346138ebc3e9bd0125cae","slug":"a-person-was-sampled-in-the-name-of-a-leader-report-positive-bijnor-news-mrt5056672120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना जांच के ही बता दिया कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना जांच के ही बता दिया कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
बिजनौर। कोरोना जांच के नाम पर एक व्यक्ति ने भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह का नाम लिखवा गया। व्यक्ति की रिपोर्ट में उसके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। संक्रमण के मामले में जब युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह को कोविड हॉस्पिटल से फोन गया तो वे अचंभित रह गए और उन्हें इस मामले का पता चला। दिगंबर सिंह ने मामले को शासन व जिला प्रशासन के सामने रखने की बात कही है।
भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह के अनुसार उन्होंने कोविड-19 की जांच नहीं कराई है। रविवार को वे मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के साथ थे। इस बीच उनके पास एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने अपने आपको बिजनौर के कोविड अस्पताल से बताया। फोन करने वाले ने उनका नाम लेकर कहा कि उनकी कोरोना जांच पॉजिटिव आई है। इस पर दिगंबर ने फोन करने वाले से कहा कि उन्होंने तो जांच ही नहीं कराई। इसी बीच फोन कट गया। उन्होंने फिर से उस नंबर पर फोन किया तो फोन करने वाले ने उनके भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष होने के बारे में पूछा और धोखा होने की बात कही। दिगंबर सिंह का कहना है कि उनके नाम लेकर या तो कोई और व्यक्ति सैंपल दे गया या फिर कोविड स्टाफ ने किसी के सैंपल पर उनका नाम लिख दिया है। यह एक बड़ी लापरवाही है। उन्होंने इसबारे में उच्च अधिकारियों से बात करने को कहा। कार्यवाहक सीएमओ डा. एसके निगम ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। आखिर किसने उन्हें जानकारी दिए बगैर ही सीधे फोन क्यों किया। वे इस नंबर को ट्रेस कराकर पूरे मामले की जांच कराएंगे। दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।