Bijnor: साहब मैं जिंदा हूं, लेखपाल ने मुझे कागजों में मार दिया, एसडीएम ने खतौनी में तुरंत चढ़वाया नाम
Bijnor News : एसडीएम साहब मैं जिंदा हूं, लेकिन लेखपाल ने मुझे कागजों में मार दिया। यह सुनकर एसडीएम हैरान हो गए और उन्होंने आनन-फानन व्यक्ति का नाम खतौनी में चढ़वा दिया।
विस्तार
बिजनौर के नगीना में एक जीवित अधेड़ व्यक्ति को मृत दर्शाकर उसकी खेती की भूमि अन्य लोगों के नाम विरासत दर्ज करने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति ने एसडीएम से शिकायत की तो आनन-फानन में उसका नाम खतौनी में चढ़ा दिया गया।
थाना क्षेत्र के गांव पुरैनी निवासी वीरेंद्र कुमार ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि हलका लेखपाल ने उसे मृत दर्शाकर उसकी भूमि को परिवार के एक व्यक्ति के नाम खतौनी में दर्ज कर उसका नाम खसरा खतौनी से गायब कर दिया। शिकायती पत्र में उसने अपना नाम पुनः खसरा खतौनी में चढ़ावाने की मांग की।
यह भी पढ़ें: बेडरूम में मर्डर: गोलियों की आवाज से दहल उठे लोग, व्यापारी ने चीख-चीखकर तोड़ा दम, खतरनाक इरादे से आए थे बदमाश
यह भी पढ़ें: Murder: पुलिस चौकी से 50 मीटर की दूरी पर वारदात, बेटे-पोती को बनाया बंधक, बुजुर्ग दंपती पर बरसाईं गोलियां