धामपुर। भाकियू जनशक्ति महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारियों ने नगर क्षेत्र में स्थापित होटलों आदि में अनैतिक कार्य संचालित होने क आरोप लगाते हुए एसडीएम स्मृति मिश्रा को ज्ञापन सौंपा है। बृहस्पतिवार को संगठन की प्रदेशाध्यक्ष कविता राणा के नेतृत्व में महिलाओं ने उपजिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में बताया कि बताया कि नगर में विभिन्न स्कूल कॉलेजों के निकट संचालित होटल, लॉज, रेस्टोरेंट सहित कालोनियों में बने कई घरों में चोरी छिपे देह व्यापार जैसे अनैतिक कार्य हो रहे है। ऐसा होने से समाज को खोखला करने का काम किया जा रहा है। इससे बेटियों की सुरक्षा पर भी असर पड़ रहा है। नगर में संचालित सभी होटलों, रेस्टोरेंटों आदि में छापेमारी कर जांच कराने, स्कूल कॉलेजों के निकट संचालित कैफे आदि के लाइसेंस निरस्त करने, बेटियों की सुरक्षा के लिए विशेष एंटी ट्रैफिकिंग यूनिट की तैनाती करने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष मंजू देवी, मेहनाज, सविता यादव, सायदा बानो, फरहत जहां, सुनीता, अनीता, संतोष आदि रहे। संवाद