{"_id":"693f0102407b67ba4b044ca3","slug":"a-herd-of-elephants-entered-the-sugarcane-fields-destroying-50-bighas-of-crops-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-167423-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गन्ने के खेतों में घुसा हाथियों का झुंड, 50 बीघा फसल की बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गन्ने के खेतों में घुसा हाथियों का झुंड, 50 बीघा फसल की बर्बाद
Sun, 14 Dec 2025 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 14 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
हरेवली के जंगल में हाथियों द्वारा रौंधी गई गन्ने की फसल स्रोत ग्रामीण
हरेवली (बिजनौर)। शनिवार की रात हाथियों के झुंड ने हरेवली के जंगल में 14 किसानों की करीब 50 बीघा गन्ने की फसल को रौंद कर बर्बाद कर दिया। आरोप है कि वन विभाग को अवगत कराने के भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। किसानों ने रात में ही चार ट्रैक्टरों और कनस्तरों की आवाज से खदेड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
वनक्षेत्र से सटे गांव भगौता, हरेवली शाहनगर कुराली, इनायतपुर, सहारावाला आदि गांवों में पिछले एक माह से हाथियों का आतंक बना हुआ है। शनिवार की रात हाथियों के झुंड ने हरेवली निवासी मोहम्मद इस्माइल, केपी, विनोद कुमार, मोहम्मद इजहार, करन सिंह, अशरफ अली, विनोद कुमार, वीरेंद्र सिंह सहित 14 किसानों की गन्ने की फसल को रौंद कर बर्बाद कर दिया। रात में किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर हाथियों को वनों की ओर से खदेड़ने के लिए कनस्तर को पीटते हुए शोर मचाते हुए जंगल की ओर दौड़े। हाथियों को खदेडने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। वन क्षेत्र अधिकारी रामब्रज का कहना है कि टीम की ओर से हाथियों को वन क्षेत्र में भगाने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों के लगे आरोपों को गलत बताया।