{"_id":"6ae3b168af0ad146ae09a621","slug":"a-grand-procession-will-be-taken-out-today-on-the-occasion-of-maharaja-agrasen-jayanti-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-194243-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: महाराजा अग्रसेन जयंती पर आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: महाराजा अग्रसेन जयंती पर आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा
विज्ञापन
नगीना। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल सभा की ओर से शुक्रवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा को लेकर अग्रवाल समाज के लोगों में उत्साह है।
अग्रवाल सभा के प्रधान शीतल अग्रवाल ने बताया कि शोभायात्रा शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे पंजाबी कॉलोनी के मुख्य गेट से प्रारंभ होगी। इसके बाद शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई मोहल्ला नालबन्दान स्थित अग्रवाल धर्मशाला पहुंचकर संपन्न होगी।
उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में तीन आकर्षक झांकियां शामिल होंगी। इसके अलावा महिलाओं की कलश यात्रा, स्कूली बच्चों द्वारा महाराजा अग्रसेन के संदेशों को लेकर चलना और बैंड-बाजे आकर्षण का केंद्र रहेंगे। शोभायात्रा में अग्रवाल समाज के प्रतिष्ठित लोगों के साथ ही विभिन्न समाजों के लोग भी शामिल होंगे।अग्रवाल सभा की ओर से शोभायात्रा को सफल बनाने की तैयारियां की जा रही हैं।