{"_id":"687be3e70f3e2aaccf06fb20","slug":"a-gangster-in-jail-beat-a-prisoner-to-death-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-155225-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जेल में बंद गैंगस्टर ने पीट-पीटकर बंदी को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जेल में बंद गैंगस्टर ने पीट-पीटकर बंदी को मार डाला
Sun, 20 Jul 2025 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
बंदी आशु चौहान का फाइल फोटो।
बिजनौर। बिजनौर जेल में बंद काशीपुर उत्तराखंड के आशू चौहान को अमरोहा के गैंगस्टर जाकिब ने पीट-पीटकर मार डाला। बंदी की हत्या को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने जेल में पहुंचकर जांच की। इस मामले में शहर कोतवाली में गैंगस्टर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज कराया गया है।
शुक्रवार को करीब एक बजे बैरक नंबर 13 बी में बंदी आशू चौहान और बंदी जाकिब के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और दोनों में मारपीट होने लगी। दोनों बैरक की जालीदार ग्रिल तक जा पहुंचे। बताया गया कि इसी बीच गैंगस्टर जाकिब ने आशू को तीन घूसे मारे और ग्रिल पर लटककर उसे लात मार दी। आशू दूर जा गिरा और उसकी हालत बिगड़ गई।
जेल वार्डन तुरंत ही अन्य बंदियों की मदद से अचेत हुए आशू को लेकर जेल के अस्पताल लेकर पहुंचा जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। मेडिकल अस्पताल में डाक्टरों ने आशू को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एडीएम विनय कुमार, एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी, सीओ राकेश वशिष्ठ और कोतवाल उदयप्रताप फोर्स के साथ जेल में पहुंचे। जिन्होंने उक्त बैरक के बंदियों से बातचीत करते हुए जानकारी जुटाई। वहीं, आरोपी बंदी जाकिब से भी पूछताछ की जा रही है।