{"_id":"68bb2cbe2e0c9a433f0b252b","slug":"a-four-year-old-boy-died-of-fever-many-others-are-affected-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-159304-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बुखार से चार वर्षीय बालक की मौत, कई अन्य चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बुखार से चार वर्षीय बालक की मौत, कई अन्य चपेट में
Sat, 06 Sep 2025 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
अफजलगढ़। ग्राम पंचायत शाहपुर जमाल ए के गांव दल्लीवाला में चार वर्षीय बालक की बुखार से मौत हो गई। गांव में आठ से 10 अन्य लोग बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से गांव में चिकित्सा शिविर लगाने की मांग की है।
गांव निवासी हरिओम सिंह का चार वर्षीय पुत्र बुधवार को गांव में घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह रास्ते में भरे पानी में गिर गया। इसके बाद देर शाम बच्चे को बुखार आ गया। परिजनों ने बालक को स्थानीय चिकित्सक को दिखाया।
जहां पर चिकित्सक ने बच्चे की हालत गंभीर होने के चलते बाहर ले जाने की सलाह दी। परिजन बालक को धामपुर निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे भर्ती कर लिया। उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की देर शाम बालक की मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि कई लोग बुखार से पीड़ित हैं।