फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A fine of two and a half thousand was charged from the farmer for burning stubble

पराली जलाने पर किसान से ढाई हजार का जुर्माना वसूला

Sat, 16 Nov 2019 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
A fine of two and a half thousand was charged from the farmer for burning stubble
पराली जलाने पर किसान से ढाई हजार का जुर्माना वसूला
विज्ञापन

कादराबाद। शुक्रवार को गांव अनवरपुर चंडिका निवासी शाबिर पुत्र सिद्दीकी सहित छह किसानों को खेतों में पड़ी पराली जलाने के मामले में तहसील प्रशासन ने नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था। किसान ने तहसीलदार के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत किया। लेकिन किसानों के जवाब से तहसीलदार सहमत नहीं हुई। तहसीलदार चंद्रकांत ने किसानों पर ढाई-ढाई हजार का जुर्माना ठोकते हुए तत्काल लेखपाल को जमा करने के निर्देश दिए। किसान साबिर के मुताबिक उसने तहसीलदार के आदेश पर जुर्माना की राशि मौके पर ही जमा कर दिया। किसान सतीश चौधरी, अंकुर, शैलेंद्र, पुष्पेंद्र भजन वीर सहित अनेक लोगों का कहना है कि खेतों में पड़ी पराली का निस्तारण न होने से गेहूं तथा लाही सहित अन्य मौसमी फसलों की बुवाई प्रभावित हो रही है। किसान इस बात को लेकर परेशान हैं कि खेतों में पड़ी पराली का किस तरीके से निस्तारण किया जाए। उधर, एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि पराली किसी भी हालत में नहीं जलाने दी जाएगी। खेतों में पराली जलाने वाले किसानों को चिह्नित किया जा रहा है। पराली जलाने वाले किसानों से जुर्माने की राशि भी वसूल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed