{"_id":"67e2f8f95d0635496f0d9ed4","slug":"a-fight-broke-out-in-a-joking-manner-and-two-sides-used-sticks-and-rods-bijnor-news-c-27-1-bij1007-145862-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: हंसी-मजाक में हुआ झगड़ा दो पक्षों में चले लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: हंसी-मजाक में हुआ झगड़ा दो पक्षों में चले लाठी-डंडे
Wed, 26 Mar 2025 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
स्योहारा। नगर पालिकाध्यक्ष के घर के पास उनके कुछ समर्थकों की आपसी हंसी-मजाक ने झगड़े का रूप ले लिया। इसे लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। तीनों को पहले सीएचसी और बाद में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे पालिकाध्यक्ष फैसल वारसी के घर पर उनके कुछ समर्थक बैठे हुए थे। इसी बीच दानिश व अजीम की हंसी-मजाक विवाद में बदल गई। दोनों पक्ष पालिकाध्यक्ष के घर से निकले और ैअपने साथियों को बुला लिया। दोनों पक्षोें में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में अजीम अहमद, इरशाद निवासी मोहल्ला मुस्लिम चौधरीयान व शारिक मोहल्ला मिलकियान गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। संवाद