{"_id":"62ac3d1b011a1a0700664339","slug":"a-farmer-died-due-to-electric-current-in-sayohara-area-of-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: हाईटेंशन का तार टूट कर किसान पर गिरा, मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: हाईटेंशन का तार टूट कर किसान पर गिरा, मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम
Fri, 17 Jun 2022 02:07 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 17 Jun 2022 02:07 PM IST
सार
हाईटेंशन का तार टूट कर एक किसान के ऊपर गिर गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
किसान की करंट से मौत।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर में स्योहारा क्षेत्र के ग्राम मेवला माफी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अपने घेर में सो रहे एक किसान पर हाईटेंशन का तार टूट कर गिर गया। इससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्राम मेवला माफी निवासी किसान नत्थू सिंह (65) पुत्र जयराम अपने घेर में सो रहे थे। इसी दौरान उनके ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन की लाइन का एक तार टूटकर गिर गया। जिससे नत्थू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: जुमे की नमाज को लेकर मेरठ समेत सभी जिलों में अलर्ट, झूठे वायरल मैसेज ने लिखी थी सहारनपुर में उपद्रव की पटकथा
विज्ञापन
वहीं किसान की मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया। इसके अलावा गांव में गम का माहौल है। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
यह भी पढ़ें: Agneepath Yojana: बिहार के बाद मेरठ में विरोध में उतरे युवा, दिया तीन दिन का अल्टीमेटम, 20 को दिल्ली कूच