फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A fair will be organized at Mahant Panpadas Samadhi site under the supervision of the committee.

Bijnor News: कमेटी की निगरानी में होगा महंत पानपदास समाधि स्थल पर मेले का आयोजन

Thu, 29 Feb 2024 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
A fair will be organized at Mahant Panpadas Samadhi site under the supervision of the committee.
अपर पुलिस अधीक्षक से वार्ता में दोनों गुटों के 10 लोगों की कमेटी बनाई गई
विज्ञापन

ट्रस्ट के महंत हरनाम दास के निर्देशन में होगा मेले का आयोजन
शांति व्यवस्था बनाने को दोनों पक्षों के 15 लोगों पर होगी निराेधात्मक कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। महंत पानपदास समाधि स्थल पर लगने वाले वार्षिक मेले के आयोजन को लेकर दोनों गुटों के 10 लोगों की कमेटी बनाई गई। कमेटी में शामिल सदस्य मेले और भंडारे को शांति पूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए केवल निगरानी करेंगे। मेला महंत हरनाम दास के निर्देशन में ही संपन्न होगा।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोनों गुटों के लोगों की उनके कार्यालय में वार्ता हुई। मेले के आयोजन के लिए दोनों गुटों के 10 लोगों की कमेटी बनाई गई है। कमेटी केवल मेले व भंडारे का आयोजन कराएगी। मेला महंत पानपदास ट्रस्ट के महंत हरनाम दास के निर्देशन में आयोजित होगा। दोनों पक्षों की कमेटी में महेंद्र सिंह, अभय कुमार सिंह, डा. संजय भटनागर, विजयपाल सिंह, राजेशकुमार, भूपेंद्र सिंह बाटा, मानवेंद्र सिंह, अजय कुमार, लखपत सिंह व रामगोपाल नागर शामिल है। मेले के संपन्न होने के बाद दोनों पक्ष स्वतंत्र होंगे।
विज्ञापन

शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के 15 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई कराई जा रही है। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्वम सिंह भी मौजूद रहे। संतों की ओर से बजरंगदास, बुद्ध दास , वचन दास, नारायण दास , पूरण दास व अरविंद कुमार चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि मेले को लेकर दो गुटों की ओर से आयोजन कराने को आवेदन किए थे। इससे विवाद बढ़ने से प्रशासन को हस्तक्षेप कर मेले के आयोजन के लिए कमेटी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed