फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A Facebook argument turned into a fight

Bijnor News: फेसबुक पर हुई बहसबाजी मारपीट में तब्दील

Sat, 14 Mar 2026 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
A Facebook argument turned into a fight
नगीना। क्षेत्र के दो युवाओं के बीच काफी दिन से फेसबुक पर किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही थी। शुक्रवार की रात्रि एक युवक अपने साथ कुछ साथियों को लेकर गांधी मूर्ति चौराहे पर पहुंच गया तथा दूसरे युवक के साथ मारपीट करने लगा। सूचना मिलते ही दूसरे युवक के साथी भी मौके पर पहुंच गए। काफी देर तक दोनों पक्षों के युवाओं के बीच सड़क पर मारपीट होती रही। इस दौरान लाठी डंडों के इस्तेमाल में एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो मारपीट करने वाले लोग स्कॉर्पियो गाड़ी छोड़कर मौके से निकल गए। सीओ डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि दोनों पक्षों के लोगों ने लिखित समझौता पुलिस को दे दिया है। स्कॉर्पियो गाड़ी को सीज कर तीन युवाओं का शांति भंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed