फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A drunken man fell down, the girl's family refused the relationship.

Bijnor News: नशे में गिरा युवक, लड़की वालों ने रिश्ते से किया इन्कार

Tue, 24 Feb 2026 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
A drunken man fell down, the girl's family refused the relationship.
राजा का ताजपुर। लग्न-रिश्ते की रस्म के दौरान नशे की हालत में गिरे युवक को देखकर लड़की वालों ने रिश्ता करने से इन्कार कर दिया। इसे लेकर काफी देर तक दोनों पक्षों में गहमागहमी रही लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। फिलहाल लड़की पक्ष के लोग साथ लाए सामान को वहीं छोड़कर वापस चले गए।
विज्ञापन

सोमवार को ताजपुर निवासी एक युवक का लग्न-रिश्ते का कार्यक्रम एक बैंक्वेट हाल में चल रहा था। मेहमान व गांव के लोग खाना खा रहे थे। तभी जिस युवक का रिश्ता होना था वह नशे की हालत में झूमते हुए बैंक्वेट हॉल में पहुंचा और जमीन पर गिर गया। यह देख परिजन युवक को उठाकर उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। वहां शाम तक उसकी हालत में सुधार हो गया लेकिन लड़की पक्ष ने रिश्ते की रस्म निभाने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

इसे लेकर दोनों पक्षों में जमकर गहमागहमी रही। लड़की पक्ष ने रिश्ते में देने के लिए साथ लाए सामान को वहीं रखकर युवक के परिजनों से पूरे खर्च की मांग की। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कर दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की लेकिन युवती के परिजनों ने रिश्ता करने से साफ इन्कार कर दिया। वे सामान वहीं छोड़कर वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed