फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A doctor, that too sick, how to treat patients

एक चिकित्सक, वो भी बीमार, कैसे हो मरीजों का इलाज

Thu, 12 May 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
A doctor, that too sick, how to treat patients
अफजलगढ़ में सीएचसी पर मरीजों की भीड़। - फोटो : BIJNOR
अफजलगढ़। नगर स्थित सीएचसी चिकित्सकों व स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। सीएचसी लंबे अर्से से विभागीय उपेक्षा का शिकार है। जहां चिकित्सकों सहित स्वास्थ्य कर्मियों के कई पद लंबे अर्से से खाली हैं। चिकित्सक तैनाती के बाद भी ज्वाइन नहीं करते हैं। बावजूद इसके सीएचसी एक बीमार चिकित्सक के हवाले है। सीएचसी पर एक सप्ताह से चिकित्सक नहीं है। क्षेत्रवासियों ने सीएचसी पर चिकित्सकों की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन

तीस बेड वाले सीएचसी पर चिकित्सा अधीक्षक तथा महिला चिकित्सक सहित 9 चिकित्सकों के अलावा दर्जनों स्वास्थ्य कर्मियों के पद सृजित है, लेकिन अब तक भी इन पदों पर विभाग द्वारा चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती नहीं की गई। वर्तमान में सीएचसी एक ही चिकित्सक के हवाले है। वह भी बीमार हैं और ऐसे में अकेले ही रोगियों का उपचार कर रहें हैं। मास्टर शमीम अहमद, सलीम अंसारी अब्दुल हफीज, हाजी खलील, शब्बन खां, चंपा देवी, नासरा, नईमा , मुन्नी देवी, हनीफा तथा ऋषिपाल आदि कहना है कि सीएचसी पर समूचे क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों सहित नगरपालिका निर्भर है। वहीं बच्चों के बीमार होने की स्थिति में उनके प्राथमिक उपचार की कोई व्यवस्था नहीं है। गंभीर रोगियों को उपचार के लिए बाहर ले जाना पड़ता है।
विज्ञापन

वहीं इसके अलावा फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन वार्ड ब्वाय की भी कमी से सीएचसी जूझ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण आए दिन सड़क हादसों के शिकार लोगों को पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधा मुहैया नहीं हो पाती है। जिसके चलते 90 प्रतिशत घायलों को उपचार के लिए बाहर भेज दिया जाता है। उनका कहना है कि वह दूरदराज से दवाई लेने आते हैं। चिकित्सक के न मिलने पर उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से शीघ्र चिकित्सकों की तैनाती की मांग की है। मुख्यालय से दूर होने के कारण अधिकतर चिकित्सक व स्टाफ यहां आना नहीं चाहता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र लिखकर मांगे गए हैं चिकित्सक
सीएचसी अधीक्षक डॉ. रजनीश कुमार का कहना है कि चिकित्सकों तथा स्वास्थ्य कर्मियों के रिक्त पदों के संबंध में विभागीय आलाधिकारियों को अनेकों बार लिखित व मौखिक अवगत कराया जा चुका है। इस संबंध में सीएमओ विजय कुमार गोयल का कहना है कि जिले में चिकित्सकों की कमी है। इसके लिए शासन को लिखा है। उन्होंने शीघ्र ही दो दिन के भीतर अफजलगढ़ सीएचसी में चिकित्सक तैनात किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed