फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A disabled mobile number was activated, WhatsApp was hacked and money was demanded from relatives.

Bijnor News: बंद पड़ा मोबाइल नंबर हुआ चालू, व्हाट्सएप हैक कर रिश्तेदारों से मांगे रुपये

Tue, 19 May 2026 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
A disabled mobile number was activated, WhatsApp was hacked and money was demanded from relatives.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नहटौर। कोतवाली क्षेत्र की एक महिला का छह माह से बंद पड़ा मोबाइल नंबर चालू कर दिया गया। इस नंबर के जरिए महिला के नंबर पर पूर्व में संचालित व्हाट्सएप को हैक कर लिया गया और उसके जरिए रिश्तेदारों से रुपये मांगे गए। मामले में महिला ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका मोबाइल नंबर करीब दस माह से बंद पड़ा था और उस पर कोई रिचार्ज नहीं कराया गया था। आरोप है कि करीब छह दिन पहले उनके मोबाइल से व्हाट्सएप स्वतः लॉगआउट हो गया। जानकारी करने पर पता चला कि संबंधित कंपनी ने उसका मोबाइल नंबर किसी अन्य व्यक्ति को जारी कर दिया है।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि नंबर इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति ने उनकी कांटेक्ट लिस्ट तक पहुंच बना ली और रिश्तेदारों को कॉल व मैसेज कर रुपये मांग रहा है। साथ ही उनके नाम का दुरुपयोग भी किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed