फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A day before the baby shower, the bodies of a young man and woman were found hanging from a tree.

Bijnor News: गोदभराई से एक दिन पहले पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव

Mon, 01 Dec 2025 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 01 Dec 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
A day before the baby shower, the bodies of a young man and woman were found hanging from a tree.
जलीलपुर क्षेत्र के गांव जमालुद्दीनपुर में युवक युवती की आत्महत्या के बाद युवक के घर विलाप करते
जलीलपुर (बिजनौर)। गांव जमालुदीनपुर में रविवार को अंशु (21) और शिवानी (18) के शव शहतूत के पेड़ पर फंदों पर लटके मिले। पुलिस आत्महत्या मान रही है। सोमवार (आज) शिवानी की गोदभराई के लिए लड़के पक्ष के लोग आने वाले थे। जिले में शनिवार को भी प्रेमी युगल ने जहर निगल कर जान दे दी थी।
विज्ञापन


रविवार की सुबह लोगों ने गांव के पास ही शहतूत के पेड़ पर दो फंदों से अलग-अलग दोनों के शव लटके देखे। ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। पुलिस ने शवों को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंशु स्नातक का छात्र था और नौकरी के लिए ऑनलाइन कोचिंग से तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन


एएसपी देहात प्रकाश कुमार ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था, मगर लड़की के परिजन उसकी शादी अंशु के बजाय चांदपुर के पास एक गांव में करना चाहते थे। छह दिन पहले लड़के को देखने गए थे और अब सोमवार (आज) को शिवानी को देखने के लिए आने वाले थे। परिजनों ने शिवानी के पसंद आने पर गोदभराई की रस्म की तैयारी की हुई थी। शिवानी इस रिश्ते को लेकर तनाव में थी और शनिवार रात में किसी समय दोनों ने घर से निकलकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग था। लड़की के परिजन कहीं और शादी तय कर रहे थे। इससे क्षुब्ध होकर दोनों ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। - प्रकाश कुमार, एएसपी देहात
दोनों सजातीय, परिवारिक स्थिति कमजोर
मृतक अंशु का एक बड़ा भाई बाहर निजी क्षेत्र में काम करता है, छोटा भाई पढ़ाई कर रहा है। बहन नहीं है। पिता रवि कुमार कम जोत के किसान हैं और मेहनत मजदूरी करते हैं। मृतक शिवानी के भाई और पिता भी मेहनत मजदूरी करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हैं। शिवानी पढ़ाई नहीं कर रही थी।
भूत का मचा शोर, पहुंचे ग्रामीण तो देखे शव
जलीलपुर। गांव जमालुदीनपुर में रविवार की सुबह दो किशोर जंगल की तरफ जा रहे थे कि अचानक पेड़ पर नजर पड़ते ही उनकी चीख निकल गई, दोनों गांव की तरफ भागकर आए और बताया कि पेड़ पर भूत लटके हुए है। लोगों ने जाकर देखा तो गांव के ही युवक अंशु व युवती शिवानी के शव पेड़ पर लटके थे।

अंशु पढ़ाई में रहता था व्यस्त
गांव वासियों व हम उम्र युवकों ने बताया अंशु पढ़ाई में व्यस्त रहता था। घर से बाहर कम ही घूमता था। कभी ऐसा नहीं लगा यह इस तरह का काम कर सकता है।
युवती के पिता ने खोई सुध-बुध
शिवानी के गमजदा पिता रामबीर सिंह ने सुध-बुध खोई हुई है। रामबीर सिंह किसी भी बात की कोई जानकारी नहीं दे पाए। हर सवाल के जवाब पर वह बस रो रहे थे।

जलीलपुर क्षेत्र के गांव जमालुद्दीनपुर में युवक युवती की आत्महत्या के बाद युवक के घर विलाप करते

जलीलपुर क्षेत्र के गांव जमालुद्दीनपुर में युवक युवती की आत्महत्या के बाद युवक के घर विलाप करते

जलीलपुर क्षेत्र के गांव जमालुद्दीनपुर में युवक युवती की आत्महत्या के बाद युवक के घर विलाप करते

जलीलपुर क्षेत्र के गांव जमालुद्दीनपुर में युवक युवती की आत्महत्या के बाद युवक के घर विलाप करते

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed