{"_id":"665a2592d785c78b740e0a34","slug":"a-culvert-will-be-constructed-on-the-kathiari-river-before-the-rainy-season-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-108606-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बरसात से पूर्व कठियारी नदी पर हो जाएगा पुलिया का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बरसात से पूर्व कठियारी नदी पर हो जाएगा पुलिया का निर्माण
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख और जनसहयोग से कठियारी नदी पर बनाई जा रही पुलिया
संवाद न्यूज एजेंसी
भागूवाला/नजीबाबाद। गांव पीतमगढ़ के लोगों को आवागमन में जल्द राहत मिलने वाली है। कठियारी नदी पर बनाई जा रही पुलिया निर्माण के लिए लिंटर डालने की तैयारी की जा रही है। बरसात से पूर्व कठियारी नदी पर पुलिया का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
भागूवाला क्षेत्र के गांव मिर्जापुर उर्फ पीतमगढ़ दो नदियों कोटावाली और कठियारी नदी के बीच बसा है। गांव की एक हजार से अधिक की आबादी है। बरसात में नदियां उफान पर होने के कारण लोगों को आवागमन के लिए नदी से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई, धरना भी दिया, लेकिन पुलिया निर्माण के लिए कोई बजट जारी नहीं हुआ।
ऐसे में ब्लॉक प्रमुख और जनसहयोग से कठियारी नदी पर लोगों के आवागमन के लिए पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। पुलिया निर्माण के लिए पीलर बनकर तैयार हो गए हैं, ठेकेदार द्वारा लिंटर डालने की तैयारी की जा रही है। 10 दिन के भीतर पुलिया बनकर तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन
पुलिया बनने से जोखिम नहीं उठाएंगे विद्यार्थी
कठियारी नदी एक बरसाती नदी है। बारिश होने पर कठियारी नदी में पानी आ जाता है। इस कारण विद्यार्थियों को मजबूरन नदी से होकर आवागमन करते हैं। पुलिया बनने के बाद विद्यार्थियों को नदी से होकर आवागमन नहीं करना पड़ेगा।
कठियारी नदी पर पुलिया निर्माण के लिए पिलर बनाए गए है। जल्द लिंटर भी डाला जाएगा। मैने स्वयं निर्माण कार्य का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया है। ग्रामीणों को इस वर्ष आवागमन में राहत मिलेगी। - तपराज सिंह, ब्लॉक प्रमुख, नजीबाबाद।