Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A confluence of faith and enthusiasm on Diwali, massive fireworks

Bijnor News: दीपावली पर बना आस्था और उत्साह का संगम, जमकर हुई आतिशबाजी

Tue, 14 Nov 2023 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 14 Nov 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
A confluence of faith and enthusiasm on Diwali, massive fireworks
बिजनौर में धर्मनगरी बंगाली कालोनी में 1100 दिए जलाकर जय श्रीराम लिखकर मनाई दीपावली।
- जमीन से लेकर आसमान तक रही आतिशबाजी की गूंज
विज्ञापन

- दीयों की रोशनी में जगमगा उठी अमावस्या की रात
- सुंदर और आकर्षक रंगोली बनाकर मां लक्ष्मी से घर में प्रवेश की कामना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले भर में दीपावली के त्योहार पर आस्था और उत्साह का संग बना। दीयों की रोशनी में अमावस्या की रात जगमगा उठी और चारों ओर प्रकाश छाया रहा। रंगोली बनाकर और पूरी आस्था के साथ मां लक्ष्मी से घर में प्रवेश की कामना की। जमकर आतिशबाजी के बीच जमीन से लेकर आसमान तक पटाखों के फूटने की आवाज गूंजती रही।
रविवार को दीपावली का त्योहार उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से लेकर दोपहर तक बाजारों में खरीदारों की भीड़ नजर आई। गांव देहात में महिलाओं ने दोपहर बाद तक ग्राम देवताओं के थलों पर दीपक जलाए और प्रसाद अर्पित करते हुए मंगल की। शाम ढलते ही लोग दीपावली पूजन की तैयारियों में लग गए।
विज्ञापन

घरों में अंदर से लेकर बाहर तक रोशनी करने के लिए झालरों और अन्य लाइटिंग के साधनों का प्रयोग किया गया। वहीं परंपरा को बरकरार रखते हुए दीयों को जलाया गया। मिट्टी के दीप जलाकर लोगों ने माता लक्ष्मी के संग भगवान गणेश का पूजन किया। लोगों ने परिवार के संग पूजन करते हुए घर में सुख समृद्धि की कामना की। पूजन के बाद आतिशबाजी का सिलसिला शुरू हुआ। देर रात तक आतिशबाजी होती रही। खासकर बच्चों ने खूब उल्लास के साथ आतिशबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


- चलता रहा बधाई देने का सिलसिला
रोशनी और सुख समृद्धि के प्रतीक दीपावली के त्योहार की बधाई देने का सिलसिला भी देर शाम तक चलता रहा। लोगों ने अपने पड़ाेसियों के घर पहुंचकर एक दूसरे को बधाई, अपनी क्षमता के अनुसार उपहार और मिठाइयां भी दीं। उधर, दूर रहने वाले करीबियों को फोन पर संदेश भेजकर दीपावली की शुभकामनाएं दी। गांव देहात में लोगों ने एक दूसरे घर पहुंचकर दीप भी जलाए।



- बरकरार बना रहा कंदील का क्रेज
समय के साथ दीपावली दीपावली पर घरों को रोशन करने का तौर-तरीका बदला है। तमाम लोग रंग बिरंगी झालर और अन्य तरह की लाइटिंग से घरों को सजाते हैं। लेकिन कंदील का क्रेज अभी भी बरकरार बना हुआ है। बाजार में लोगों ने कंदील की जमकर खरीदारी की। हालांकि बीते सालों में बांस की लकड़ी का ढांचा बनाकर उसके चारों ओर रंग बिरंगी पानी लपेट दी जाती थी। बिजली के अभाव में कंदील के अंदर दिया रखकर रोशनी की जाती थी हालांकि अब दिए की जगह बल्ब ने ले ली है। कुछ भी कहे लेकिन कंदील के क्रेज को यह बदलते दौर भी काम नहीं कर सका। घरों की छत पर कंदील भी रोशन नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed