फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A concrete road will soon be constructed to the proposed Go-Lok Dham cowshed in Morna.

Bijnor News: मोरना में प्रस्तावित गो-लोक धाम गोशाला तक जल्द होगा पक्के मार्ग का निर्माण

Sat, 29 Aug 2026 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
A concrete road will soon be constructed to the proposed Go-Lok Dham cowshed in Morna.
धामपुर। क्षेत्र के गांव मोरना में प्रस्तावित गो-लोकधाम गोशाला का जल्द निर्माण होगा। इसके लिए सर्वे शुरू हो गया है। गन्ना समिति के सभापति रामवीर सिंह उर्फ मोहन ने शुक्रवार को बताया कि ग्राम वासियों की ओर से जिस बदहाल मार्ग को पक्का कराने का प्रयास किया जा रहा है। उस मार्ग पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पीतांबरनाथ बावले महाराज आश्रम का स्थित है। आश्रम से आगे गो-लोक धाम गौशाला का निर्माण प्रस्तावित है। मार्ग की लंबाई लगभग दो किलोमीटर से अधिक है। मार्ग के बदहाल होने के कारण लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। समस्या का समाधान करने के लिए कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मिले। लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। पिछले दिनों वह ग्राम वासियों के साथ लखनऊ में पहुंच लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव अजय चौहान से मिले थे और उन्हें ज्ञापन सौंप कर मार्ग निर्माण कराने की मांग की थी। मुख्यमंत्री को भी पत्र सौंप कर अवगत गया था। विभागीय अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को मार्ग का सर्वेक्षण किया। लोगों को भरोसा दिया कि जैसे ही शासन से धन की मंजूर होगा, तत्काल मार्ग का निर्माण चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed