{"_id":"694449ca593303ee21054a2c","slug":"a-class-eight-student-was-raped-by-her-classmates-father-bijnor-news-c-27-1-bij1007-167744-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कक्षा आठ की छात्रा से सहपाठी के पिता ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कक्षा आठ की छात्रा से सहपाठी के पिता ने किया दुष्कर्म
Fri, 19 Dec 2025 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
स्योहारा। कक्षा आठ की छात्रा के साथ उसके सहपाठी के पिता ने दुष्कर्म किया। आरोपी पहले छात्रा को स्कूल छोड़ने के बहाने मुरादाबाद ले गया और इसके बाद स्योहारा लाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी लईक को गिरफ्तार कर लिया है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली कक्षा आठ की छात्रा बुधवार सुबह 8:30 बजे पैदल स्कूल जा रही थी। आरोप है कि एक सहपाठी का पिता अपनी कार से आया और स्कूल छोड़ने की बात कहकर उसे कार में बैठा लिया। वह छात्रा को मुरादाबाद ले गया और बाद में स्योहारा लाया। आरोप है कि उसने स्योहारा में एक मकान में छात्रा को ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी उसे मुरादाबाद रोड स्थित एक स्थान पर जान से मारने की धमकी देते हुए छोड़कर भाग गया।
छात्रा ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर पीड़िता के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
सीओ धामपुर अभय कुमार पांडेय का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी लईक को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।