फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A child died in attack of Guldar in Bijnor, till now 16 people have killed

बिजनौर में गुलदार का आतंक: फिर ली एक बच्चे की जान, परिवार में मचा कोहराम, अब तक 16 लोगों को बनाया शिकार

Thu, 28 Sep 2023 10:38 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 28 Sep 2023 10:38 PM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर में गुलदार के हमले में एक और बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। इस साल में गुलदार अब तक 16 लोगों की जान ले चुका है।

विज्ञापन
A child died in attack of Guldar in Bijnor, till now 16 people have killed
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद में अफजलगढ़ के गांव माननगर शाहपुरजमाल मार्ग पर गुलदार ने बृहस्पतिवार की शाम दुकान से सामान लेकर लौट रहे एक बच्चे पर हमला कर दिया। धामपुर के निजी अस्पताल में बच्चे की मौत हो गई। गुलदार के हमले से इस साल यह 16वीं मौत है।

विज्ञापन

शाहपुरजमाल निवासी संजय परिवार के साथ माननगर के समीप रहते है। बृहस्पतिवार की शाम उनका 10 वर्षीय पुत्र नैतिक उर्फ नन्हू गांव में सड़क पार स्थित एक परचून की दुकान से सामान खरीदने के लिए गया था। लौटते समय गुलदार ने उसपर हमला कर दिया और उठाकर ले जाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया तो गुलदार बच्चे को छोड़कर जंगल में भाग गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खाकी ने किया ऐसा कांड: रातभर गिड़गिड़ाती रही युवती, नहीं पसीजा किसी अफसर का दिल

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन जख्मी हालत में बच्चे को भूतपुरी स्थित निजी चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक ने बच्चे की गम्भीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे धामपुर के अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: अनोखा मामला: साहब! पति ने नहीं मनाई सुहागरात, आपबीती सुन उड़े पुलिस के होश, नौ माह पहले होटल में हुई थी शादी

ग्रामीण वीर सिंह, अनिल कुमार, तिरमल सिंह, नोबहार सिंह, हुकम सिंह, उत्तम सिंह जितेन्द्र व महीपाल आदि का कहना है कि सूचना पर न तो एम्बुलेंस ही मौके पर पहुंची और न ही वन विभाग की टीम। ग्रामीणों ने वन विभाग की उदासीनता पर रोष जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed