{"_id":"68b1e56ed3eebcfe31028d92","slug":"a-child-died-after-drowning-in-a-pit-in-the-courtyard-bijnor-news-c-27-1-bij1007-158724-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: आंगन में बने गड्ढे में डूबकर बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: आंगन में बने गड्ढे में डूबकर बालक की मौत
Fri, 29 Aug 2025 11:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
बेगावाला। शहर कोतवाली के बेगावाला चौकी क्षेत्र में गांव झकड़ी बांगर में हादी (4) पुत्र माजिद की शुक्रवार को खेलते समय घर के आंगन में बने गड्ढे में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई।
माजिद बढ़ई का काम करता है। घर के सामने की सड़क ऊंची होने के कारण उसके घर के पानी की जल निकासी बंद हो गई थी। इसके चलते उसने घर के आंगन में एक गड्ढा बना लिया था। घर का पानी उसे गड्ढे में भर जाता था और वह बाल्टी से वह उसे बाहर फेंक देता था। शुक्रवार को बारिश हुई तो गड्ढे में पानी भर गया। सुबह दस बजे हादी घर के आंगन में खेल रहा था।
इस दौरान वह लापता हो गया। नजर नहीं आने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए। काफी देर बाद आंगन में बने गड्ढे का पानी निकाला गया तो हादी उसमें पड़ा था। परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। माजिद के तीन बच्चों में हादी सबसे छोटा था।