फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A case of fraud has been registered against the bank manager and recovery agent

Bijnor News: बैंक के प्रबंधक और रिकवरी एजेंट पर ठगी का केस दर्ज

Sat, 09 Nov 2024 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
A case of fraud has been registered against the bank manager and recovery agent
बिजनौर। पंजाब नेशनल बैंक की जलालाबाद शाखा के तत्कालीन बैंक प्रबंधक और रिकवरी एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। इन पर बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख रुपए हड़पने का आरोप है। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। उक्त प्रबंधक के खिलाफ बैंक की विभागीय जांच भी चल रही है।
विज्ञापन


बिजनौर के मोहल्ला शिवाजी नगर के रहने वाले राजकुमार की तहरीर पर शहर कोतवाली में केस दर्ज किया गया। आरोप है कि पंजाब नेशनल बैंक की शाखा भागूवाला में रिकवरी एजेंट नागेंद्र निवासी आदर्श नगर नजीबाबाद से उसके अच्छे संबंध थे। नागेंद्र और बैंक प्रबंधक अनुराग शुक्ला निवासी मोहल्ला केशव नगर सीतापुर रोड लखनऊ ने हमसाज होकर उसे झांसे में लिया। जिन्होंने पंजाब नेशनल बैंक भागूवाला में एक क्लर्क की जगह खाली होने की बात कहते हुए 10 लाख रुपए ले लिए। वादा किया था कि उनकी बेटी की नौकरी बैंक में लगवा देंगे। बताया जा रहा है कि अनुराग शुक्ला पंजाब नेशनल बैंक की जलालाबाद शाखा में चार सालों तक बैंक मैनेजर रहे हैं।
विज्ञापन

बार-बार मांगने के बावजूद भी आरोपियों ने पैसा नहीं लौटाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर सूत्रों का दावा है कि उक्त बैंक प्रबंधक ने रिकवरी एजेंटों से मिलकर क्षेत्र में करोड़ों रुपए की ठगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बैंक प्रबंधक को आईपीएल में सट्टा लगाने का शौक था। बैंक सूत्रों का दावा है कि वित्तीय गड़बड़ी के चलते उक्त प्रबंधक के खिलाफ विभागीय जांच भी चल रही है। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed