{"_id":"62e57e59bfe7eb7ee44547fb","slug":"a-call-to-inspire-the-public-for-har-ghar-tricolor-program-bijnor-news-mrt599150637","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए जनसमुदाय को प्रेरित करने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए जनसमुदाय को प्रेरित करने का आह्वान
विज्ञापन

नहटौर। नहटौर डिग्री कॉलेज के विवेकानंद हाल में आयोजित शिक्षकों की बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी ने निपुण लक्ष्यों के अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने व 11 से 17 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा कार्यक्रम उत्साह के साथ मनाने के लिए जनसमुदाय को प्रेरित करने का आह्वान किया।
आयोजित कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी योगेश कुमार शर्मा ने अगस्त के तृतीय सप्ताह में प्रत्येक विद्यालय में पीटीएम आयोजित करने ,बच्चों को प्रार्थना सभा में सामान्य ज्ञान कराने, साथ ही आउट ऑफ स्कूल बच्चों का पंजीकरण शारदा ऐप पर करने हेतु निर्देशित किया गया। साप्ताहिक क्विज में बेहतर प्रदर्शन करने पर खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा शिक्षकों को का उत्साहवर्धन किया गया।
बैठक में जनपद स्तर से आए एसआरजी दुष्यंत कुमार ने निपुण भारत मिशन को एक अभियान बनाने के साथ-साथ सभी शिक्षकों के समक्ष निपुण लक्ष्यों को आसान भाषा में रखा। इन्होंने विद्या प्रवेश कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक बच्चे का पोर्टफोलियो तैयार करने को कहा।
विज्ञापन
एसआरजी अरुण जिंगाला ने विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों जैसे -गणित किट, पुस्तकालय का नियमित प्रयोग ,शिक्षक संदर्शिकाओं का प्रयोग पर गहराई से अपने अनुभव शिक्षकों के साथ रखे। एआरपी टीम द्वारा विकास क्षेत्र में शिक्षकों द्वारा किए जा रहे नवाचारों को प्रोजेक्टर पर पीपीटी के माध्यम से सभी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।