फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A 30 meter long bridge will be built near Vidurkuti at a cost of Rs 3 crore.

विकास की बात: विदुरकुटी के पास तीन करोड़ की लागत से बनेगा 30 मीटर लंबा पुल, जानें- कौन कराएगा निर्माण

Fri, 03 Nov 2023 03:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 03 Nov 2023 03:07 PM IST
सार

Bijnor News : कभी विदुरकुटी से सटकर गंगा की अविरल धारा बहती थी, अब गंगा विदुरकुटी से करीब 700 मीटर दूर पहुंच गई है। गंगा की धारा को फिर से विदुरकुटी के पास लेकर आना सीएम योगी प्राथमिकताओं में शामिल है।

विज्ञापन
A 30 meter long bridge will be built near Vidurkuti at a cost of Rs 3 crore.
विदुर कुटी

विस्तार

बिजनौर में विदुर कुटी पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए खाका तैयार कर लिया गया है। इसी क्रम में विदुर कुटी के पास गंगा की एक प्रवाहिका लाकर घाट बनाए जाने का प्रस्ताव है। इस घाट तक पहुंचने के लिए तीन करोड़ की लागत से पुल का निर्माण होगा, जिसका प्रस्ताव बनाकर लोक निर्माण विभाग ने सिंचाई विभाग को परियोजना में शामिल करने के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


कभी विदुरकुटी से सटकर गंगा की अविरल धारा बहती थी, अब गंगा विदुरकुटी से करीब 700 मीटर दूर पहुंच गई है। गंगा की धारा को फिर से विदुरकुटी के पास लेकर आना सीएम योगी प्राथमिकताओं में शामिल है। यही वजह है कि शासन भी इस मसले में गंभीरता दिखा रहा है। शासन के निर्देश पर ही सिंचाई विभाग अफजलगढ़ ने परियोजना तैयार की है।

विज्ञापन

परियोजना के अनुसार विदुरकुटी से करीब पचास मीटर दूरी पर गंगा नदी के बायीं ओर चैनल (प्रवाहिका) का निर्माण होना है, जोकि पूरी तरह से पक्की होगी। इसमें पचास-पचास मीटर के स्नान घाट बनाए जाएंगे। इस प्रवाहिका तक पहुंचने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से दो पैंटून पुल बनाने का सुझाव दिया गया था। मगर, लोक निर्माण विभाग ने इसे व्यवहारिक नहीं माना।

इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने तीस मीटर लंबे पक्के पुल का प्रस्ताव बनाकर सिंचाई विभाग को भेजा है, जिसे परियोजना में शामिल किया जा सके। इस पुल के निर्माण पर करीब तीन करोड़ की लागत आएगी। यह पुल विदुर कुटी मंदिर के पास से शुरू होकर गंगा की प्रवाहिका तक पहुंचेगा।

विज्ञापन

सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी परियोजना में शामिल
इस परियोजना में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण भी शामिल किया गया है, जिस पर करीब साढ़े तीन करोड़ की लागत आएगी। ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण का जिम्मा जल निगम को सौंपा गया है। इसका भी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इस परियोजना में लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, जल निगम और पर्यटन विभाग तालमेल बनाकर काम करेंगे।

यह भी पढ़ें: किसानों का दर्द: 13 साल में बढ़े सिर्फ 140 रुपये, लागत हुई दो गुना, रिपोर्ट में देखिए BJP-SP और BSP का रिकॉर्ड

विदुर कुटी के पास गंगा की धारा लाने वाली परियोजना में एक तीस मीटर लंबे पुल का निर्माण भी शामिल है। तीस मीटर लंबे इस पुल पर तीन करोड़ की लागत आएगी। इसका प्रस्ताव बनाकर सिंचाई विभाग को भेज दिया गया है। - एसके राव, अधिशासी अभियंता लोनिवि

यह भी पढ़ें: कैफे में अश्लीलता की हदें पार: अंदर का नजारा देख भौचक्का रह गए अफसर, इस हालत में मिले युवक-युवती, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed