फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A 26-hour uproar erupted over the body of a youth found on the railway track.

Bijnor News: रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश पर 26 घंटे चला हंगामा

Sat, 02 May 2026 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
A 26-hour uproar erupted over the body of a youth found on the railway track.
स्योहारा। ट्रेन से कटकर युवक की मौत का मामला शुक्रवार को तूल पकड़ गया। जहां पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या या हादसा मान रही थी, वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। करीब 26 घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज दर्ज किया, तब जाकर देर रात अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार तड़के हाबड़ा-देहरादून एक्सप्रेस की चपेट में आने से गुलशन कुमार (24) निवासी ग्राम जुझेला की मौत हो गई थी। युवक का शव मेवानवादा रेलवे लाइन पर महमूदपुर के पास मिला था। पुलिस ने आधार कार्ड के आधार पर शव की पहचान कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। ट्रेन चालक दिनेश कुमार के अनुसार युवक अचानक ट्रेन के सामने आ गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को गुलशन के पिता नृपेंद्र कुमार ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना है कि गुलशन ने 20 जनवरी को पड़ोसी गांव रहटोली की दीपा से रजिस्टर्ड शादी की थी। इससे दीपा के परिजन नाराज थे। हालांकि दीपा अपने मायके में रह रही थी। दीपा ने गुलशन को फोन कर अपने साथ ले जाने के लिए बुलाया था। बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे गुलशन दोस्त गौरव के साथ बाइक से उसे लेने गया था। वहां दीपा के परिजनों और अन्य लोगों ने गुलशन को पकड़कर गांव के बाहर ले जाकर उसकी हत्या कर दी और शव रेलवे ट्रैक पर डाल दिया। परिजनों ने हंगामा करते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। सूचना पर भारी पुलिस बल गांव पहुंचा और समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर चली पुलिस की परिजनों से वार्ता : नगीना सांसद प्रतिनिधि विवेक सैन सहित भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष प्रशांत महासागर, मंडल प्रभारी ललित कुमार आजाद कार्यकर्ताओं संग गांव पहुंचे और परिजनों का समर्थन किया। शाम तीन बजे सीओ अभय कुमार पांडे ने परिजनों से काफी देर वार्ता के बाद पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद देर रात शव का अंतिम संस्कार किया गया। सीओ ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed