फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दो पशु लुटेरे पकडे़ गए

दो पशु लुटेरे पकडे़ गए

Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
Bijnor
Bijnor Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
स्योहारा। पुलिस के मुताबिक शनिवार रात ठाकुरद्वारा रोड पर टाटा मैजिक गाड़ी में बैलों को चढ़ाते बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिश दी गई। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। चार बदमाश फरार हो गए, जबकि दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक तमंचा, कारतूस मिले हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों में मोहल्ला मिल्कियान निवासी इशरत, कस्बा निवासी नौशाद शामिल हैं। उनके कब्जे से लूटे गए चार बैल भी बरामद हुए हैं। बदमाशों ने पुलिस को बताया कि बरामद चारों बैल उन्होंने 23 अक्तूबर को स्योहारा क्षेत्र में ही दो किसानों से लूटे थे। 14 सितंबर को उन्होंने गांव नवादा केशो से दो भैंस लूटी थीं। फरार साथियों के नाम गांव मुकरपुरी निवासी शमीम, मोहल्ला शेखान निवासी आसिफ, पटवारियान निवासी आकिल, मिल्कियान निवासी महबूब बताए। सीओ धामपुर हरेंद्र यादव के अनुसार फरार बदमाशों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एक अन्य घटना में पुलिस ने धामपुर रोड पर फैक्ट्री के पास चोरी की योजना बनाते गांव खिड़का मुजाहिदपुर निवासी प्रभात, खालिदनगर निवासी शहाबुद्दीन, मिल्कियान निवासी शहजाद को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन चाकू बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed