फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सपा नेताओं समेत चार पर रिपोर्ट के आदेश

सपा नेताओं समेत चार पर रिपोर्ट के आदेश

Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
Bijnor
Bijnor Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। एसीजेएम प्रथम परवेज अख्तर ने दो सपा नेताओं सहित चार के खिलाफ नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश मंडावर पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन

गांव मोहिदीनपुर निवासी इंद्रराज सिंह ने अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में बताया था कि नगीना निवासी सपा नेता मो. फिरोज, उसके भाई शानू, गुड्डू व सचिन सहरावत ने उसके बेटों राजकुमार गौतम व अमित कुमार गौतम की नौकरी नगर पालिका नगीना व बढ़ापुर में चार लाख रुपये में लगवाने की बात कही। 20 अप्रैल 2013 को उन्होंने फिरोज व सचिन को नौकरी की परमिशन दिखाने पर दो लाख रुपये दिए। दो माह बाद उन्होंने एक को ही नियुक्ति दिलाने की बात कही। पांच जनवरी 2014 को उन्हें डाक से नियुक्ति पत्र मिला, जिस पर किसी अन्य का नाम अंकित था। फिरोज व सचिन ने 18 मार्च को उनके घर आकर अमित कुमार गौतम का नियुक्ति पत्र दिया, जिस पर उन्होंने दो लाख रुपये दोनों को दिए। बाद में दोनों नेे फोन कर बताया कि नियुक्ति पत्र पर ईओ के हस्ताक्षर नहीं हैं। बाद में पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी है। इंद्रराज सिंह के अनुसार ठगी का पता चलने पर उसके पिता की सदमे से 16 जून को मृत्यु हो गई। इंद्रराज ने पिता की मौत को गैर इरादतन हत्या बताया है। उसने बताया कि पैसे मांगने पर आरोपी बेटों को जान से मारने व झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed