फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   युवक का मुंह काला कर चार गांवों में घुमाया

युवक का मुंह काला कर चार गांवों में घुमाया

Tue, 19 Aug 2014 05:30 AM IST
Bijnor
Bijnor Updated Tue, 19 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अफजलगढ़। किशोरी से छेड़छाड़ पर युवक को मुंह काला कर आसपास के चार गांवों में घुमाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि पुलिस ने तहरीर देने पर भी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इस घटना से दोनों परिवारों में तनातनी बनी हुई है। कई युवकों ने आरोपी युवक की फिल्म मोबाइल कैमरों भी उतार ली।
विज्ञापन

यूं तो पुलिस के तरकस में बेगुनाहों को भी फंसाने के लिए तमाम धाराएं हैं। मगर, एक छेड़छाड़ के गुनहगार को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए पुलिस के पास सबूतों की कमी दिखाई दी। मामला, अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का है। किशोरी क्षेत्र के एक कॉलेज में आठवीं की छात्रा है। वह ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती है। शनिवार को वह स्कूल से घर जा रही थी कि पड़ोेसी गांव के एक युवक ने उसे रोक लिया। युवक ने किशोरी से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसके मुंह पर ग्रीस पोत दिया। किशोरी ने आपबीती ननिहाल में जाकर बताई, तो परिजनों का खून खौल गया। उन्होंने मामले की शिकायत एसओ से की, लेकिन एक दिन बीतने पर भी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इस मामले को लेकर ग्रामीणों की पंचायत हुई, जिसमें युवक को बुलाया गया। आरोपी युवक का ग्रामीणों ने मुंह काला कर जमनपुर, बेरीखत्ता, प्रेमपुरी, खेरीखत्ता गांव में घुमाया। इस दौरान युवक की कई युवकों ने मोबाइल में फिल्म भी उतार ली। बाद में माफी मांगने पर युवक को किशोरी के परिजनों ने छोड़ दिया। सूत्रों का कहना है कि घटना से दोनों परिवारों में तनाव की स्थिति बनी है। घटना का बदला लेने के लिए युवक का परिवार फिराक में घूम रहा है। पुलिस कार्रवाई पर किशोरी के परिजनों ने असंतोष जताया है। उधर, एसपी सत्येंद्र कुमार सिंह का कहना है कि प्रकरण में जांच कर दोषियाें के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

पंचायत ने सुनाया फरमान
हल्दौर। ग्राम पैजनिया में हुई एक बिरादरी की पंचायत में व्यक्तियों को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देने वाली महिला के साथ कोई संबंध नहीं रखने का फरमान सुनाया गया है। पंचायत में तय किया गया कि इसका उल्लंघन करने वाले को 500 रुपये जुर्माना देना होगा। पंचायत में रहीसु व शमशीद ने आरोप लगाया कि उक्त महिला ने तीन दिन पहले पुत्र के हाथ में ब्लेड से घाव बनाकर उन्हें फंसाने के लिए पैजनिया पुलिस चौकी में हंगामा किया था तथा ग्रामीण इस बारे में बिजनौर जाकर एसपी से मिले थे। उधर, आरोपी महिला ने आरोपों को गलत बताया है तथा कहा है कि कुछ व्यक्ति उससे रंजिश रखते हैं। उसका कहना है कि कथित बिरादरी की पंचायत में एक ही परिवार के गिने चुने व्यक्ति थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed