{"_id":"48-73044","slug":"Bijnor-73044-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर उतरे उपभोक्ता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर उतरे उपभोक्ता
Bijnor
Updated Sun, 08 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दौर। अंधाधुंध बिजली कटौती से बिलबिलाए उपभोक्ता शनिवार को सड़कों पर उतर आए। नगर के मुख्य मार्गों से जुलूस निकालते हुए निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। अधिकतर व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। एसडीओ के आश्वासन लोग शांत हुए।
शुक्रवार को विद्युत उपभोक्ता संघर्ष समिति ने कटौती के विरोध में शनिवार को मुख्य बाजार बंद रखने और नगर में जुलूस निकालने का ऐलान किया था। शनिवार सुबह आठ बजे से ही उपभोक्ता शहीद चौक पर एकत्र होने लगे। उपभोक्ताओं ने नगर के मुख्य मार्गों से जुलूस निकाला और निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान अधिकतर दुकानें बंद रहीं। उपभोक्ता नारेबाजी करते हुए बिजलीघर पहुंचे। इस दौरान बिजलीघर पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। एसओ बिजेंद्र ने किसी तरह स्थिति को संभाला तो उपभोक्ता मौके पर उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ गए। मौके पर पहुंचे एसडीओ पीके झा से नगर को 18 घंटे डबल ग्रुप में विद्युत आपूर्ति दिलाने, लो वोल्टेज व ट्रिपिंग से मुक्ति दिलाने, रात में भी लाइन मैन ड्यूटी पर तैनात रखने की बात कही। एसडीओ ने उपभोक्ताओं की सभी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में समिति जिलाध्यक्ष ममता रस्तोगी, प्रदीप रस्तोगी, संजीव रस्तोगी, संजय वर्मा, अभिषेक गुप्ता, गौरव चौहान, विपिन रस्तोगी, महेशचंद्र रस्तोगी, बिट्टू गोस्वामी, नाजिम, कुलदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।
वहीं गांव ननूपुरा, छज्जूपुरा, मुकरपुर गदई आदि के ग्रामीणों ने एसडीओ को बताया कि देहात में विद्युत आपूर्ति का बुरा हाल है। एक हफ्ते में मात्र छह से सात घंटे ही बिजली मिली है। इससे उनकी फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। ग्रामीणों ने शेड्यूल के अनुसार बिजली न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान सुरेश सिंह, कल्याण सिंह, हरिराज, राहत अब्बास, ऋषिपाल सिंह, शेर सिंह आदि मौजूद रहे।