फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बेटे को गोली मारी, मां को लाठी-डंडों से पीटा

बेटे को गोली मारी, मां को लाठी-डंडों से पीटा

Sat, 07 Jun 2014 05:31 AM IST
Bijnor
Bijnor Updated Sat, 07 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
शेरकोट। गन्ने का भुगतान न देने पर रिश्ते के भतीजे ने चाचा को गोली मार दी। जबकि रिश्ते की दादी को लाठी डंडों से पीट पीटकर अधमरा कर दिया। दोनों मां बेटों को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस पकड़ने को दबिश दे रही है। आरोपी गिरफ्तारी के भय से गांव से फरार हो गए है। चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन

भिक्कावाला गांव के पुष्पेंद्र पुत्र हरि सिंह और ललित पुत्र चंद्रभान रिश्ते के चाचा भतीजे हैं। घायल पुष्पेंद्र ने बताया ललित ने उसकी पर्चियों पर मिल में गन्ना डाला था। अभी तक गन्ने का भुगतान बैंक से नहीं मिला है। जबकि ललित गन्ने का भुगतान करने का तकाजा कर रहा है। फिलहाल, ऐसे में गन्ना मूल्य भुगतान देने से मना कर दिया तो ललित घर से तमंचा निकाल लाया और जान से मारने की फिराक में गोली चला दी। तमंचे से निकली गोली कंधे में धंसी। जब मां उर्मिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे भी मारपीट कर अधमरा कर दिया। खून से लथपथ दोनों घायलों को परिजनों ने एंबुलेंस से सीएचसी धामपुर में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकाें ने घायलों को बिजनौर रेफर कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। उधर, एसओ प्रदीप यादव ने कहा गिरफ्तारी के दबिशें दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed