{"_id":"48-72983","slug":"Bijnor-72983-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों ने किया युवक के अपहरण का प्रयास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों ने किया युवक के अपहरण का प्रयास
Bijnor
Updated Sat, 07 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदपुर। बास्टा में दोस्तों ने जलेबी खाने ले जाने के बहाने एक युवक के अपहरण का प्रयास किया। रास्ते में युवक आरोपियाें चंगुल से छूटकर भागा। युवक ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस को नामजद तहरीर दी।
बास्टा निवासी इश्त्याक का 22 वर्षीय अल्ताफ प्रतिदिन नूर इस्लाम इंटर कॉलेज में खेलने जाता था। गुरुवार की देरशाम कॉलेज में उसके दो दोस्त मिले और उसे जलेबी खिलाने के लिए ले गए। रास्ते में दोस्तों ने अल्ताफ का अपहरण कर लिया और उसे जबरन बाइक पर बैठा ले गए। गांव मोेहद्दीनपुर के पास आरोपियों ने बाइक रोक ली और खेतों में डालने के लिए हाथ पैर बांधने का प्रयास किया। इस दौरान अल्ताफ आरोपियों के चंगुल से छूटकर गांव की ओर भाग गया। गांव के नजदीक पहुंचने पर आरोपियों युवक भी वापस भाग गए। घर पहुंचकर अल्ताफ ने इसकी सूचना परिजनों को दी। अल्ताफ ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध बास्टा पुलिस चौकी में नामजद तहरीर दी। चौकी इंचार्ज मनीष पांडे ने कहा तहरीर मिली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।