{"_id":"48-72979","slug":"Bijnor-72979-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट कर जायरीनों से लाखों की लूटपाट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट कर जायरीनों से लाखों की लूटपाट
Bijnor
Updated Sat, 07 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेहड़। जियारत कर लौट रहे जायरीनों को आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने गाड़ी हाई जेक कर गन प्वाइंट पर मारपीट कर जेवर और नगदी समेत कई लाख रुपये की लूटपाट की। पुलिस पिकेट के पास वारदात होने से पुलिस विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए क्षेत्र में कांबिग की, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। पुलिस ने वारदात की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जसपुर (उत्तराखंड) के मोहल्ला नयी बस्ती निवासी मौ. हाशिम पुत्र शकील, शगुफ्ता पत्नी मौ. हाशिम, मौ. वसीम पुत्र मौ. शकील, सोनम पत्नी मौ. वसीम, मौ. कैफ पुत्र मौ. शकील, मौ. अशरफ पुत्र मौ. हनीफ व तबस्सुम पत्नी मौ. अशरफ के साथ गाड़ी (जायलो) से बृहस्पतिवार की रात में दरगाह कलियर शरीफ (रुड़की) से जियारत करके लौट रहे थे। पीड़ित मौ. हाशिम के अनुसार जैसे ही उनकी गाड़ी क्षेत्र में पीली नदी के पुल के पास पुलिस पिकेट के पास आई तभी पीछे से आई एक सफेद रंग की सेंट्रो कार ने ओवर टेक कर उनकी गाड़ी का रोक लिया। सेंट्रो में सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर जायरीनों के साथ मारपीट कर महिलाओं के करीब 10 तौला के जेवर और 15 हजार रुपये की नगदी लूट ली और भाग गए। घटना का पता लगते ही पुलिस विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने क्षेत्र में कांबिग कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को सफलता हाथ नहीं मिली। एसओ बृजमोहन सिंह ने कहा घटना की रिपोर्ट धारा 392 आईपीसी में दर्ज कर जांच शुरू कर दी।