{"_id":"48-69735","slug":"Bijnor-69735-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग में 73 हजार की चुनाव सामग्री जब्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग में 73 हजार की चुनाव सामग्री जब्त
Bijnor
Updated Mon, 31 Mar 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीमपुरदीपा। चांदपुर मार्ग स्थित छाछरी मोड़ पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बसपा प्रत्याशी की करीब 73 हजार 600 रुपये की चुनाव सामग्री जब्त कर ली है। अधिक चुनाव सामग्री ले जाने के आरोप में तीन व्यक्तियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शनिवार की देर शाम एक स्कार्पियो बिजनौर से चांदपुर की ओर जा रही थी। छाछरी मोड़ स्थित चेक पोस्ट पर तैनात दरोगा श्याम सिंह नेगी ने गाड़ी को रोक लिया और तलाशी ली, तो उन्हें कार में बसपा प्रत्याशी के नाम व फोटो लगे दो बंडल कलेंडर, एक बंडल स्टीकर, 2500 झंडे, 1200 झंडे लगाने वाले डंडे मिले। दरोगा के अनुसार चुनाव प्रचार सामग्री की कीमत करीब 73 हजार 600 रुपये है। चुनाव आचार संहिता के अंतर्गत गाड़ी में दस हजार की ही चुनाव सामग्री ले जाई जा सकती है। कार को सीज कर चुनाव सामग्री जब्त कर ली है। कार में बैठे रनपाल पुत्र बाबूराम निवासी राकरपुर जिला हापुड़, प्रमोद कुमार पुत्र रकम सिंह निवासी कैलाशपुरी दुर्गानगर मेरठ, सचिन पुत्र बरम सिंह परीक्षतगढ़ मेरठ के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।