{"_id":"48-69705","slug":"Bijnor-69705-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपिल कटार मेरठ से बिजनौर जेल किया शिफ्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपिल कटार मेरठ से बिजनौर जेल किया शिफ्ट
Bijnor
Updated Sun, 30 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। मेरठ जेल में बंद शातिर अपराधी कपिल कटार को बिजनौर जेल में शिफ्ट कर दिया। मंड़ावर थाने के गांव मौज्जमपुर सुजान निवासी कपिल कटार की गिनती वेस्ट यूपी के टॉप अपराधियों में है। कपिल पर एक लाख रुपये का इनाम था। 31 अक्तूबर 2013 को कपिल को पंजाब के सुल्तानपुर लोधी थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ के मामले में दबोचा गया। वहां से उसे मेरठ जेल भेजा। मेरठ से कई बार बिजनौर कोर्ट भी उसे पेशी पर लाया। पुलिस के मुताबिक मेरठ में चल रहा मुकदमा खत्म होने पर शुक्रवार की शाम उसे बिजनौर जेल में शिफ्ट किया। कपिल कटार पर सुनील ढाका, कपिल विश्नोई समेत कई की हत्या के मुकदमे दर्ज हैं। गैंगवार के चलते कपिल ने यह मर्डर किए थे। जेल अधीक्षक अरुण कुमार अवस्थी ने कपिल कटार को बिजनौर जेल में शिफ्ट करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन