{"_id":"48-69665","slug":"Bijnor-69665-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसांे में तीन जानें गईं, चार घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसांे में तीन जानें गईं, चार घायल
Bijnor
Updated Sat, 29 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। स्योहारा-सहसपुर मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर फरार हो गया। उधर, नजीबाबाद में मार्ग दुर्घटना में एक युवती की मौत हो गई, जबकि उसका ममेरा भाई घायल हो गया।
थाना स्योहारा के गांव शेरपुर काजमपुर निवासी हरस्वरूप का 18 वर्षीय पुत्र जोगेंद्र गुरुवार को किसी काम से धामपुर आया था। देर शाम वह बाइक से गांव धीगरपुर निवासी सुरेंद्र सिंह (25) के साथ गांव जा रहा था कि लक्ष्य डिग्री कॉलेज के पास उनकी बाइक सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गई। हादसे में जोगेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि सुरेंद्र को गंभीर हालत में मुरादाबाद ले जाया गया। परिजनों ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
नजीबाबाद। तहसील के गांव करमसखेड़ी निवासी अब्दुल हमीद की 18 वर्षीय पुत्री नाजरीन ममेरे भाई मो. आरिफ के साथ बाइक से बढ़ापुर जा रहे थे। रास्ते में अचानक गड्ढे में बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक गिरने से नाजरीन के सिर में गंभीर चोटें आईं तथा घटना थल पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना में बाइक चालक मो. आरिफ भी घायल हो गया। युवती की दुर्घटना में मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
टैंकर-बाइक की भिड़ंत में एक की मौत
किरतपुर। टैंकर-बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। एक तेल कंपनी का टैंकर नजीबाबाद से पेट्रोल पंप पर तेल की डिलीवरी करने आया था। पेट्रोल पंप के पास मोड़ पर टैंकर व बाइक की भिड़ंत हो गई। घटना में बिजनौर के मोहल्ला अचारजान निवासी मो. दानिश की मौत हो गई। जबकि उसका साथी चांद गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
दो घायल
रेहड़। मानियावाला निवासी नूर हसन स्कूटी से अफजलगढ़ जा रहे थे कि कासमपुरगढ़ी बस स्टैंड पर सामने से आ रहे उधोवाला निवासी अरमान की बाइक से टक्कर हो गई। दोनों घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया गया।