फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आग बुझाने का खर्च 1.20 लाख मांगा

आग बुझाने का खर्च 1.20 लाख मांगा

Sat, 29 Mar 2014 05:31 AM IST
Bijnor
Bijnor Updated Sat, 29 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। अग्निशमन विभाग ने चार माह बाद गंभीर ब्रदर्स को आग बुझाने का नोटिस भेजा है। इसमें एक सप्ताह में धनराशि ट्रेजरी में जमा करने को कहा है। नोटिस के बाद फर्म के साझेदार परेशान हैं ।
विज्ञापन

मुख्य बाजार में गंभीर ब्रदर्स की दुकानों में 22 नवंबर को देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। इस घटना से सदमे में एक भाई प्रमोद गंभीर की मौत हो गई थी। आग में गंभीर ब्रदर्स का सब कुछ जलकर राख हो गया था। इसके बाद पूरा परिवार टूट गया। जैसे तैसे सारे भाई मिलकर दुकानों को फिर से बनाने में जुटे हैं। अभी गंभीर ब्रदर्स आग की इस घटना से उबरे भी नहीं थे कि जिला अग्निशमन अधिकारी संजय शर्मा ने आग बुझाने का एक लाख 20 हजार, 733 रुपये का नोटिस भेजा। इसमें सात दिन में नोटिस में दी रकम को ट्रेजरी में जमा करने को कहा है। आग लगने के चार माह बाद भेजे नोटिस से गंभीर ब्रदर्स परेशान हैं। तीनों भाई (विजय गंभीर, अनिल गंभीर व सुनील गंभीर) ने कहा वह तो आग की इस घटना से पहले ही टूट चुके हैं। अब उन्हें नोटिस भेजा है। वह यह रकम कहां से जमा करें। उन्हें मालूम होता कि बाद में आग बुझाने का हर्जाना देना पडे़गा तो वह अग्निशमन की गाड़ी को नहीं बुलाते। विभाग की गाड़ी उनका कोई सामान नहीं बचा सकी । बल्कि आसपास की दुकानों को आग की चपेट में आने से बचाते रहे। उन्होंने इसकी शिकायत शासन से करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


इनसेट
ये मांगे रुपये
बिजनौर ।अग्निशन विभाग के नोटिस में 89,497 रुपये मौके पर पहुंचे कर्मचारियों के वेतन और भत्ते , 16,186 रुपये आग बुझाने में डीजल, पेट्रोल और आयल की लागत, 3,010 रुपये मशीनों के हृास और 12, 040 रुपये आने जाने में लगे पेट्रोल, डीजल के मांगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed