{"_id":"48-69435","slug":"Bijnor-69435-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयाप्रदा-राजेंद्र समेत सात ने किए पर्चे दाखिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयाप्रदा-राजेंद्र समेत सात ने किए पर्चे दाखिल
Bijnor
Updated Sat, 22 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। रालोद प्रत्याशी सिने तारिका जयाप्रदा व भाजपा के राजेंद्र चौधरी समेत सात प्रत्याशियों ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किए। उधर, कई प्रत्याशियों के लिए पर्चे भी खरीदे गए। शुक्रवार को नामांकन के दौरान कलक्ट्रेट में भारी गहमागहमी रही।
भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र चौधरी के जजी मार्ग स्थित कार्यालय का उद्घाटन प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कटारिया ने किया। यहां से जुलूस की शक्ल में भाजपाई सिविल लाइन होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां राजेंद्र चौधरी ने पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर पूर्व आईएएस एसके वर्मा, डॉ. बीरबल, विधायक लोकेंद्र चौहान, जिलाध्यक्ष सुमन त्यागी, सत्यवीर त्यागी, आजाद बंसल, पंपरेश राजपूत, रावेंद्र सिंह, नगराध्यक्ष दीपक गर्ग उर्फ मोनू आदि थे।
उधर, रालोद प्रत्याशी जयाप्रदा ने सबसे पहले कालिका मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद बिना किसी जुलूस के कार में सवार होकर कलक्ट्रेट पहुंचीं तथा पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर जयाप्रदा ने कहा कि वह चुनाव जीतने के बाद जिले का चहुुंमुखी विकास कराएंगी। इस दौरान आशु राणा, जिलाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह, प्रवीण देशवाल, नागेंद्र पंवार, राहुल सिंह, अनिल चौधरी समेत तमाम नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
पीस पार्टी प्रत्याशी मो. मूसा ने भी समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर पर्चा दाखिल किया। मूसा के साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जमील अहमद समेत तमाम मुस्लिम चेहरे मौजूद रहे। राष्ट्रवादी समाज पार्टी प्रत्याशी व राज्यसभा सदस्य मो. अदीब ने भी समर्थकों समेत पर्चा दाखिल किया। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. गौरव चौहान भी समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे तथा पर्चा दाखिल किया। नांगलसोती क्षेत्र के गांव सराय आलम निवासी मो. इस्माइल व ग्राम इस्लामपुर लाला निवासी कमल ने भी बिजनौर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया है।
बिजनौर लोकसभा क्षेत्र से लखनऊ निवासी डा. यशपाल सिंह, जानसठ निवासी जावेद आलम, बागड़पुर निवासी वीर सिंह, बिजनौर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी बदरुद्दीन ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में तथा मुजफ्फरनगर के कंबलकला निवासी सुक्रमपाल ने किसान यूनियन पार्टी, बिजनौर के लड़ापुरा निवासी धर्मेंद्र कुमार सागर ने इंकलाब विकास दल, कंचन बाजार मंडी धनौरा निवासी स्वामी अंश चैतन्य राघव ने शिवसेना, मुजफ्फरनगर के गांव रोहाना खुर्द निवासी सोहनवीर ने बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रत्याशी के रूप में पर्चे खरीदे। शनिवार को बिजनौर लोकसभा सीट पर पर्चा दाखिल करने के लिए अंतिम दिन है। नगीना लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार को कोई नामजदगी नहीं हुई। देवबंद निवासी विनोद कुमार ने बहुजन मुक्ति पार्टी, बिजनौर के मोहल्ला जाटान निवासी ओमप्रकाश ने शिवसेना व धामपुर के गांव सुहागपुर निवासी पतराम सिंह ने मोमिन फ्रंट प्रत्याशी के रूप में पर्चा खरीदा।