फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   लापता मासूम का शव तालाब से मिला

लापता मासूम का शव तालाब से मिला

Sat, 22 Mar 2014 05:31 AM IST
Bijnor
Bijnor Updated Sat, 22 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद। लापता अबोध बालक का शव गांव बाजोपुर में तालाब से मिलते ही सनसनी फैल गई। 20 मार्च को दुपहर नजीबाबाद से अपनी नानी के यहां गया ढाई वर्षीय बालक संदिग्ध हालात में लापता था।
विज्ञापन

मुगलूशाह निवासी पूर्व पालिका सदस्य रशीद कबाड़ी के ढाई वर्षीय पौत्र मो. अरहम का शव शुक्रवार की सुबह बाजोपुर के तालाब से मिला। अरहम पिता मो. सलीम एवं मां के साथ नानी के घर बाजोपुर गुरुवार की सुबह पहुंचा था। कुछ ही देर बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। काफी तलाशने के बाद पता न चलने पर परिजनों की सूचना पर पुलिस ने देर रात मामला दर्ज किया। तड़के अबोध बालक का शव ननिहाल से कुछ फासले पर तालाब से मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बालक की मौत की खबर मिलते ही चेयरमैन मुअज्जम खां, विधायक तसलीम अहमद सहित अनेक लोगों ने शोक पर संवेदना व्यक्त की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद बालक का शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed